ePaper

भारत में भी मिले नकली कोरोना वैक्सीन Covishield, ऐसे करें पहचान

Updated at : 19 Aug 2021 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में भी मिले नकली कोरोना वैक्सीन Covishield, ऐसे करें पहचान

कोरोना वायरस से मुक्ति पाने के लिए वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार माना गया है, लेकिन अब इस वैक्सीन में कई गड़बड़ियां भी सामने आ रही है. जहां भारत में नकली कोविशील्ड वैक्सीन मिलने से हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Fake Covishield vaccine news: कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना गया है. ऐसे में अगर आप भी कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं और अब लापरवाही बरत रहे हैं, तो सावधान हो जाए, क्योंकि आपको लगाई गई वैक्सीन नकली भी हो सकती है.

हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि भारत और यूगांडा में नकली कोविशील्ड वैक्सीन मिली है. सीरम इस्टिट्यूट ने भी इस बात की पुष्टि की है

ऐसे चला चला?

बता दें कि इस फर्जी वैक्सीन का पता तब चला जब भारत में कोविशील्ड की वैक्सीन 2ml में उपलब्ध दिखी. दरअसल सीरम की ओर से 2ml में कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन नहीं किया जाता है. इस वजह से ऐसी तमाम वैक्सीन को फर्जी बताया गया. वहीं दूसरी तरफ यूगांडा में बैच नंबर 4121Z040 और अगस्त 2021 में एक्सपायरी वाली वैक्सीन मिली थी. बाद में सीरम की तरफ से ही कहा गया कि ये वैक्सीन उनके ओर से नहीं बनाई गई है.

Also Read: 15 दिन के अंदर बच्चों की कोरोना वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी, तीसरे चरण का ट्रायल हो चुका है पूरा
SII ने की पुष्टि

WHO ने नकली कोविशील्ड वैक्सीन पर चेतावनी जारी की है. इस साल जुलाई-अगस्त में WHO को यह नकली वैक्सीन मिली है. इसके बाद कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि बाजार में नकली कोविशील्ड वैक्सीन लोगों को दी जा रही है.

WHO ने किया आगाह

नकली कोविशील्ड वैक्सीन मिलने पर WHO ने कहा, “नकली कोविड वैक्सीन लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है. यह किसी देश के लोगों और उसके हेल्थकेयर सिस्टम पर बड़ा बोझ डाल सकती है. आम लोगों को नुकसान से बचाने के लिए नकली कोविड वैक्सीन की पहचान करना और उसे बाजार से बाहर करना बहुत जरूरी है.”

Also Read: वैक्सीन लेने वालों को भी हो सकता है कोरोना का संक्रमण, लेकिन मौत का खतरा बेहद कम : ICMR
जुलाई में पता चला WHO को

WHO को कोवीशील्ड की नकली वैक्सीन के बारे में इस साल जुलाई-अगस्त में ही खबर मिली थी. अब WHO ने मेडिकल प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन पर निगरानी रखने की सलाह दी है. स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि खासतौर पर उन देशों में इसकी जरूरत है, जहां नकली वैक्सीन मिलने की घटनाएं सामने आई हैं.

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola