Congress Foundation Day: टी-शर्ट ही चल रही है, काम नहीं करेगी तो देखेंगे, तंज पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर जब राहुल गांधी से उनके टी-शर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इसका मजेदार जवाब दिया. दरअसल एक संवाददाता ने उनसे पूछा आज भी टी-शर्ट…इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, टी-शर्ट ही चल रही है. और जब तक चल रही है चलायेंगे.

कांग्रेस ने आज अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया. स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे. इस मौके पर राहुल गांधी ने उनके टी-शर्ट पहनने पर बीजेपी के तंज का मजेदार जवाब दिया. जिसपर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

टी-शर्ट ही चल रही है – राहुल गांधी

कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर जब राहुल गांधी से उनके टी-शर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इसका मजेदार जवाब दिया. दरअसल एक संवाददाता ने उनसे पूछा आज भी टी-शर्ट…इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, टी-शर्ट ही चल रही है. और जब तक चल रही है चलायेंगे. राहुल गांधी ने आगे कहा, आगे काम नहीं करेगी, तो देखेंगे.

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर बीजेपी ने कसा तंज

गौरतलब है कि राहुल गांधी कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में कई दिवंगत नेताओं के समाधि स्थल पर टी-शर्ट पहने नजर आये. जिसपर बीजेपी ने तंज कसा. यूपी के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, कांग्रेस को राहुल बाबा के पैदा होने के 52वर्षों के बाद कोई पहली स्किल दिख रही है. वह ही ठंड में टी-शर्ट पहन सकते हैं. यह भी कोई योग्यता है क्या. हरियाणा के कृषि मंत्री ने राहुल गांधी पर कमेंट करते हुए कहा था कि राहुल देश की सेना को बतायें कि कौन सी दवा खाते हैं, जिससे वह इतनी ठंड में भी टी-शर्ट पहनते हैं.

Also Read: राहुल ने नरसिम्हा राव को नहीं दी श्रद्धांजलि, नाराज पोते ने कहा – गैर-गांधी के नेता को नहीं दिया सम्मान

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले खरगे- भारत जोड़ो यात्रा से करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा, हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा…राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है. इससे पहले खरगे ने ट्वीट किया था, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया. हम संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी, अवसर की समानता में विश्वास करते हैं. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >