Champai Soren Grandson Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली के एक होम स्टे में हुई मौत हो गई. पुलिस और दोस्तों की ओर से बताया जा रहा है कि 23 फरवरी 2026 को वे अपने दोस्तों के साथ सोलंग और सेथन क्षेत्र में घूमने गए थे. 24 फरवरी की दोपहर करीब 12.30 बजे वे अपने दोस्तों के साथ मनाली के होम स्टे वापस लौटे. वापस आने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.
ब्लिंकिट से मंगाई गई दवा
पुलिस और दोस्त बताते हैं कि तबीयत खराब होने के बाद वीर सोरेन को ब्लिंकिट से ऑनलाइन दवा मंगाकर दी गई. दवा खाकर वे सो गए. दोपहर करीब 2.30 बजे जागे, तो सिर में चक्कर आने की वजह से गिर गए. इसके बाद उनके दोस्त उन्हें मनाली के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसमें एक बात और सामने आ रही है कि जब हालत बिगड़ने के बाद वीर सोरेन के दोस्त उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तब उनके मुंह से झाग निकल रहा था.
22 फरवरी को मनाली पहुंचे थे वीर सोरेन
मनाली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनाली पहुंचे थे. वे सभी सिमसा के हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे थे. 23 फरवरी को उन्होंने सोलंग और सेथन क्षेत्र का भ्रमण किया था.
अपने कमरे में अचेत मिले थे वीर सोरेन
24 फरवरी की दोपहर करीब 12:30 बजे घूमकर होम स्टे स्थित कमरे में आए, तो उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की. दोस्तों ने ऑनलाइन ब्लिंकिट से दवा मंगवाकर दी, जिसके बाद वे सो गए. दोपहर करीब 2:30 बजे दोस्तों ने कमरे में गिरने की आवाज सुनी. जब वे कमरे में गए, तो वीर सोरेन फर्श पर अचेत पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट गाड़ी से मनाली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीर सोरेन को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उनके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था. मनाली सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार आज, हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल
क्या कहते हैं कुल्लू के एसपी
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदन लाल बताते हैं कि मनाली में प्रवास के दौरान वीर सोरेन की तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस वीर सोरेन के दोस्तों और अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार आज, हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल
