बंगाल चुनाव 2026: परिवर्तन यात्रा के लिए कोलकाता आ रहे हैं अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता आ रहे हैं. दो दिन की यात्रा के दौरान वह दक्षिण 24 परगना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. 2 मार्च को वह सागरदिघी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. अमित शाह का यात्रा कार्यक्रम यहां देखें.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 करीब आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए 1 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह बंगाल आ रहे हैं.

1 मार्च की रात को कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा ने यह जानकारी दी है. पार्टी ने बताया है कि 1 मार्च 2026 को रात के 9:50 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दमदम के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वह कोलकाता में रात्रि विश्राम करेंगे.

2 मार्च को परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे अमित शाह

अगले दिन 2 मार्च को सड़क मार्ग से सुबह 11:15 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट जायेंगे. वहां से वह परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण 24 परगना के रायदिघी में होगी शाह की जनसभा

दिन में 11:40 बजे अमित शाह दक्षिण 24 परगना के रायदिघी हेलीपैड पर उतरेंगे. 11:55 बजे वह पब्लिक मीटिंग में शामिल होंगे. परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित भी करेंगे. भाजपा का कहना है कि अमित शाह की इस जनसभा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे.

अप्रैल-मई में हो सकते हैं बंगाल चुनाव 2026

पश्चिम बंगाल में अप्रैल या मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. वर्ष 2021 में राज्य में 8 चरणों में अप्रैल-मई में चुनाव कराये गये थे. इस बार उम्मीद है कि सभी 294 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में, नदिया पुलिस हाई अलर्ट

गृह मंत्री नहीं, चैतन्य महाप्रभु का भक्त बनकर आया हूं, अमित शाह के बंगाल दौरे से चढ़ा सियासी पारा

शुभेंदु अधिकारी दिल्ली तलब, अमित शाह से हुई 30 मिनट लंबी बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >