Bharat Jodo Yatra Today : जम्मू-कश्मीर पहुंचकर राहुल गांधी को लगी ठंड? अरे नहीं यह जैकेट नहीं रेनकोट है…

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को शुरू हुई थी उस वक्त से अबतक राहुल गांधी हमेशा एक सफेद टी-शर्ट में नजर आये. ठंड के मौसम में राहुल गांधी के टी-शर्ट में रहने पर कई सवाल खड़े किये गये, जिसपर राहुल गांधी ने जवाब भी दिया.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गयी है. 30 जनवरी को इसका समापन श्रीनगर में होगा. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी जम्मू-कश्मीर में जारी है. आज सुबह कांग्रेस के ट्विटर हैंडिल से चार पंक्तियों की कविता ट्‌वीट की गयी है जिसमें राहुल गांधी ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं. लेकिन दरअसल वह जैकेट नहीं बल्कि रेनकोट है, जिसे राहुल ने बारिश से बचने के लिए पहना था.

भारत जोड़ो यात्रा में सफेद टी-शर्ट में ही दिखे राहुल गांधी

बारिश में, तूफान में,

चले हैं सीना तानकर।

देश जोड़ने की उम्मीदें,

मन में अपने ठानकर।।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को शुरू हुई थी उस वक्त से अबतक राहुल गांधी हमेशा एक सफेद टी-शर्ट में नजर आये. ठंड के मौसम में राहुल गांधी के टी-शर्ट में रहने पर कई सवाल खड़े किये गये, जिसपर राहुल गांधी ने जवाब भी दिया. राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें ठंड से डर नहीं लगता. उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि आपको ठंड से डर लगता है मुझे नहीं लगता . राहुल ने कहा था कि अभी टी-शर्ट में काम चल रहा, जब जरूरत महसूस होगी तब देखा जायेगा.


यात्रा का उद्देश्य देश को एकसूत्र में बांधना

भारत जोड़ो यात्रा अब जम्मू-कश्मीर पहुंच गयी है, जहां तापमान काफी कम है और बारिश भी हो रही है, इसलिए राहुल गांधी ने टी-शर्ट पर रेनकोट पहना हुआ है. यात्रा का समापन 30 जनवरी को होगा. इस यात्रा को उद्देश्य भारत को एक सूत्र में बांधना है. राहुल गांधी ने सर्दी के मौसम की बारिश के बीच आज को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हटली मोड़ से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की. इस यात्रा में शिवसेना नेता संजय राउत सहित कई बड़े नेता शामिल हुए.

जैकेट नहीं रेनकोट में दिखे राहुल

इस दौरान, राहुल सफेद टी-शर्ट पर काले रंग का रेनकोट पहने नजर आये. यात्रा सुबह सात बजे आरंभ होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण यह एक घंटे विलंब से शुरू हुई. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा वृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर पहुंची. नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इस मौके पर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया.

Also Read: गोड्डा में ग्रामीणों ने पुलिस पर चलाये तीर, जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज, कई घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >