बंदरों को नहीं पकड़ सकते, दिल्ली सरकार को यह करने दें : एसडीएमसी

नयी दिल्ली : एसडीएमसी ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि बंदर पकड़ने वालों की कमी के कारण वह बंदरों को नहीं पकड़ सकती और दिल्ली सरकार का वन्यजीव विभाग इस काम के लिए उपयुक्त निकाय है. दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल की पीठ के […]
नयी दिल्ली : एसडीएमसी ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि बंदर पकड़ने वालों की कमी के कारण वह बंदरों को नहीं पकड़ सकती और दिल्ली सरकार का वन्यजीव विभाग इस काम के लिए उपयुक्त निकाय है.
दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल की पीठ के समक्ष दायर अपनी याचिका में यह निवेदन करते हुए निगम को बंदरों को पकड़ने और उन्हें अभयारण्य में छोड़ने के लिए उच्च न्यायालय के 14 मार्च 2007 के निर्देश में संशोधन की मांग की है. निगम ने वकील राजन त्यागी के जरिए दाखिल अपनी याचिका में 2007 के आदेश में संशोधन के लिए आग्रह करते हुए दिल्ली सरकार के वन्यजीव विभाग को बंदरों को पकड़ने और उन्हें दूसरी जगह छोड़ने का निर्देश देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




