6 मार्च की टॉप 20 खबरें: फाइनल में टीम इंडिया, रडार से गायब हुआ AIF का Su-30MKI, आरएन रवि होंगे बंगाल के नये राज्यपाल

6 March Top 20 News: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया है. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी 20 वर्ल्ड कप के फाइलन में पहुंच गई है. वहीं असम में भारतीय वायुसेना का एक Su-30MKI फाइटर जेट उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन जारी है. दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया जा रहा है. राजनीति, खेल समेत देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत

India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. अंग्रेजों को हराकर भारत ने फाइनल का टिकट कटा लिया. अब फाइनल मुकाबले में 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खिताबी भिड़ंत होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. वानखेड़े में धोनी और रोहित का जलवा, स्टैंड में बैठकर देखा भारत का मैच

MS Dhoni And Rohit Sharma: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का जलवा दिखा. दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ स्टैंड पर खड़े होकर मैच का आनंद उठाया. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हुआ Su-30MKI फाइटर जेट, सर्च ऑपरेशन जारी

असम में भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट उड़ान भरने के कुछ देर बाद रडार से गायब हो गया. विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी और आखिरी संपर्क शाम 7:42 बजे हुआ था. इसके बाद वायुसेना ने कार्बी आंगलोंग इलाके में विमान और पायलट का पता लगाने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जातीय चिंता

Mamata Banerjee on CV Ananda Bose Resignation: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चिंता जतायी है. उन्होंने यह भी कहा है कि आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल बनाये जायेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, ममता बनर्जी चिंतित

WB Governor CV Ananda Bose Resignation: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ गयी है. ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा, यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विक्रम मिस्री ने कंडोलेंस बुक पर किया साइन

Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत ने शोक व्यक्त किया है. इजराइल और अमेरिकी हमले में खामेनेई और उनके पूरे परिवार की मौत हो गई. खामेनेई की मौत पर भारत में भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. क्या भारत में गहरा सकता है गैस संकट? मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार का आया बयान

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत सरकार ने साफ किया कि देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं होगी. ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है, भंडार पर्याप्त है, और आपूर्ति लगातार बनी रहेगी. भारत वैकल्पिक स्रोतों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से संपर्क में है, तेल और गैस खरीद, अनुबंध और बीमा पर लगातार समीक्षा कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. इजरायल ने ईरान पर दागीं 5000+ मिसाइलें, शिया मुल्क में 1000+ मौतें, और आंकड़ें दिल दहला देंगे

Iran-Israel War: ईरान के ऊपर 28 फरवरी को हुआ हमला 6वें दिन में प्रवेश कर गया है. इस युद्ध में अब तक ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इजरायल के मिसाइल हमलों की संख्या जहां 5000 को पार कर गई है, वहीं ईरान में मौतों का आंकड़ा 1000 को पार कर गया है, जबकि अपने मुल्क को छोड़कर जाने वाले ईरानियों की संख्या 1 लाख के पार कर गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. ट्रंप को बड़ा झटका, अब कंपनियों को वापस मिलेगा ‘टैक्स’ का पैसा, अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला

US Trade Court Orders Trump Tariff Refund : जिन भी कंपनियों ने इस कानून के तहत शुल्क चुकाया है, उन्हें सरकार को वह पैसा लौटाना होगा. यह फैसला उन हजारों कंपनियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जिन्होंने पिछले साल करोड़ों डॉलर टैक्स के रूप में चुकाए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. नीतीश के बाद कौन? क्या पहली बार बीजेपी के पास होगी बिहार की कमान, इन नामों पर टिकी नजरें

Bihar Next CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बिहार की राजनीति में नए बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि अब राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री बन सकता है. इसी बीच पार्टी के कई नेताओं के नाम सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. ‘बिहार के मुख्यमंत्री को शेल्टर होम भेज दिया गया…’ JDU विधायक ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जेडीयू के भीतर की नाराजगी सामने आने लगी है. पार्टी विधायक सरयू राय ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे बिहार के मुख्यमंत्री को ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया हो. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. बिहार की राजनीति में बदलता समीकरण: ‘छोटे भाई’ से ‘बड़े भाई’ बनी भाजपा, JDU क्यों होती गई पीछे?

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन भले ही पुराना हो, लेकिन अब इसकी ताकत का संतुलन बदलता दिख रहा है. कभी एनडीए में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाने वाली जेडीयू अब पीछे नजर आ रही है, जबकि भाजपा लगातार मजबूत होकर ‘सीनियर पार्टनर’ बनने की ओर बढ़ चुकी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. बिहार में खामनेई के समर्थन में निकला जुलूस, हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

Israel-Iran War: सीवान शहर में गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु के समर्थन में एक जुलूस निकाला गया. प्रशासन की सशर्त अनुमति के बाद पुरानी किला मैदान से शुरू हुई रैली गोपालगंज मोड़ तक पहुंची. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. बिहार के इस स्टेशन पर 3 घंटे खड़ी रही डेमू ट्रेन, लोको पायलट ने ड्यूटी पूरी होने पर चलाने से किया इनकार

Bihar Train News: किशनगंज के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को अजीब स्थिति बन गई, जब मालदा-सिलीगुड़ी डेमू ट्रेन करीब तीन घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही. ट्रेन के लोको पायलट ने 9 घंटे की ड्यूटी पूरी होने का हवाला देते हुए आगे ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

Jamtara: झारखंड के तीन कारोबारी दुबई में फंसे हुए हैं और वतन वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इनमें से एक बोकारो, एक गिरिडीह और एक जामताड़ा के कारोबारी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. IIT बॉम्बे से UPSC टॉपर, जानें कनिष्क कटारिया ने कैसे हासिल की AIR-1

IAS Kanishak Kataria: हर साल लाखों कैंडिडेट्स यूपीएससी के एग्जाम में शामिल होते हैं. लेकिन कम लोग ही टॉप रैंक हासिल कर पाते हैं. उन्हीं में से एक है कनिष्क कटारिया. जिन्होनें सैमसंग की नौकरी छोड़ IAS टॉपर बनें. जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UPSC में AIR-1 हासिल कर इतिहास रच दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. भारत का सिलिकॉन वैली किसे कहा जाता है? जानें क्यों है ये सबसे बड़ा IT हब

Silicon Valley of India: भारत का ‘सिलिकॉन वैली किसे कहा जाता है. जानिए क्यों यह सिटी बना देश का सबसे बड़ा IT हब. इंफोसिस, विप्रो और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ यहां की टेक्नोलॉजी क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है. यहां की टॉप कंपनियां लाखों युवाओं को रोजगार के मौके देती है. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ Nothing Phone 4a सीरीज लॉन्च, जानें कीमत

Nothing ने अपनी नई Phone 4a सीरीज से आखिरकार पर्दा उठा दिया है. इस सीरीज में दो डिवाइस Phone 4a और Phone 4a Pro आएं हैं. इस बार दोनों फिन्स थोड़े अलग डिजाइन और Glyph इंटरफेस के साथ आए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. 10,001mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Narzo Power 5G, जानें फीचर्स और प्राइस

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Narzo Power 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन में दिया गया 10,001 mAh बैटरी इसे खास बनाती है. कंपनी ने इसमें Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत ₹27,999 रखी गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. श्रेया घोषाल का बड़ा फैसला, अब इस तरह के गाने नहीं करेंगी रिकॉर्ड

shreya Ghoshal: बॉलीवुड सुपरहिट ‘चिकनी चमेली’ गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में छाया रहता है. लेकिन इस गाने को आवाज देने वाली सिंगर श्रेया घोषाल ने अब साफ कहा है कि आगे से वह इस तरह के बोल वाले गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहतीं. यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >