6 अगस्त की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी का पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी; हसीना के बेटे का दावा, बांग्लादेश बना दूसरा पाकिस्तान

6 August Top 20 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को हटाने पर मेटा ने माफी मांग ली है. जुकरबर्ग ने डीपफेक और CSAM मामले में भी माफी मांगी है. जुकरबर्ग ने अपनी गलती मान ली है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे ने दावा किया है कि बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान बन गया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, पैसा लेकर कंटेंट बूस्ट करने का खुलासा

इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पोस्ट को अस्थायी रूप से हटाए जाने पर माफी मांगी है. सरकारी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया, मेटा के शीर्ष अधिकारियों ने बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और डीपफेक से निपटने में हुई नाकामियों को स्वीकार किया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी माना कि "एक विशेष प्रकार के कंटेंट को बढ़ावा देने (बूस्ट करने) के लिए भारी मात्रा में पैसा दिया गया था." पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. मेटा की बढ़ीं मुश्किलें: डीपफेक और CSAM मुद्दे पर मार्क जुकरबर्ग ने गलती स्वीकारी, मांगी माफी

सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेक कंटेंट और ऑपरेशनल खामियों को लेकर माफी मांगी है. इस पूरे विवाद के बीच मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. JPSC-JSSC विवाद पर इंडिया गठबंधन की बैठक, सरकार से एसआईटी गठन और छात्रों से वार्ता की मांग

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर इंडिया गठबंधन ने एक सर्वदलीय बैठक की. छात्रों की प्रमुख मांगों में एसआईटी का गठन और परीक्षाओं को विश्वसनीय एजेंसियों से कराना शामिल है. गठबंधन ने सरकार से छात्रों से शीघ्र वार्ता कर आंदोलन का समाधान निकालने की अपील की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं शेख हसीना, यह वो बांग्लादेश नहीं; जिसके लिए 30 लाख लोगों ने दी शहादत

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बीते दो साल से दिल्ली में हैं. बांग्लादेश में हुई तख्ता पलट की घटना के बाद उन्हें अपना देश छोड़कर आना पड़ा था. बुधवार को उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर किया गया, लेकिन वह कभी अपने लोगों से दूर नहीं हुईं. अपने परिवार और 1975 की त्रासदी को याद करते हुए भावुक हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. 'बांग्लादेश बना दूसरा पाकिस्तान, ISI को मिली खुली छूट': शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद का दावा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने दिल्ली से बांग्लादेशी प्रशासन और सुरक्षा हालातों पर बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों को संबोधित करते हुए वाजेद ने कहा कि "बांग्लादेश अब भारत के पूर्वी मोर्चे पर एक और पाकिस्तान बन चुका है." उन्होंने आरोप लगाया कि देश में विदेशी खुफिया एजेंसियों, विशेषकर पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. दो साल बाद शेख हसीना बोलने आईं, कैमरा तो लगाया, लेकिन लेंस बंद करके बोलती रहीं, क्यों?

राजनीतिक इतिहास में ऐसे मामले बेहद कम देखने को मिले हैं, जब किसी बड़े नेता ने वीडियो के बजाय केवल ऑडियो या लिखित संदेश के जरिए जनता को संबोधित किया हो. लेकिन जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दो साल बाद बुधवार को लोगों को संबोधित किया तो भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा. ऐसा क्यों

7. 15 लाख के इनामी मदन महतो समेत 3 नक्सली झारखंड में गिरफ्तार, एके-47 और हथियार बरामद

पश्चिम बंगाल के रहने वाले 15 लाख के इनामी माओवादी मदन महतो को झारखंड पुलिस ने 3 अन्य नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है. पढ़ें पूरी खबर.

8. Lock Upp 2 Winner: शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, जीते 1 करोड़ रुपए

श्रेया कालरा ने ग्रैंड फिनाले में शानदार गेम खेलते हुए ट्रॉफी और ₹1 करोड़ की प्राइज मनी अपने नाम कर ली. शिवांगी जोशी रहीं रनर-अप. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. अब्दुल्ला शफीक ने 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, वेस्टइंडीज में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी बने

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 160 रन बनाकर इतिहास रच दिया. 49 साल बाद यह कारनामा कर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. संबित पात्रा का पलटवार, कहा- झारखंड के बच्चों का दर्द समझें राहुल गांधी; मासूमों के कंधे पर बंदूक रखकर न करें राजनीति

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी से झारखंड के बच्चों का दर्द समझने और राजनीति न करने की अपील की है. पात्रा ने 'संसद मार्च' में फायरिंग के आरोपों का भी खंडन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. वे रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार लगातार विधायक चुने गए थे. उनके निधन से पूर्वांचल की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली गिरने से 4 की मौत

पश्चिम बंगाल में मौसम का गंभीर रूप देखने को मिल रहा है. कोलकाता के लिए भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच, पश्चिम मेदिनीपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गयी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. दीपक प्रकाश बने MLC, मंत्री पद सुरक्षित, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले हुआ फैसला

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अब विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं. राज्यपाल ने उन्हें खाली हुई मनोनीत सीट से MLC बनाया है. सुप्रीम कोर्ट में मंत्री पद को लेकर चल रही सुनवाई से पहले यह फैसला आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 19 जिलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, मुंगेर-राजगीर को मिला तोहफा

बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और लोगों की सुविधाओं से जुड़े 17 फैसले लिए गए हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय, खेल और जलापूर्ति के क्षेत्र में नई योजनाओं को मंजूरी मिली है. 19 जिलों में विशेष कोर्ट, पीपराकोठी में केंद्रीय विद्यालय और राजगीर में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. बिहार में 9500+ असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर होगी भर्ती, 211 कॉलेजों का रोस्टर तैयार, जानिए कब शुरू होगी प्रक्रिया

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. BSUSC सितंबर से नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा. 211 डिग्री कॉलेजों में 2532 और विश्वविद्यालयों में करीब 7000 पदों पर नियुक्ति होगी. चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बांकीपुर में हार के बाद BJP में मंथन, CM सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे प्रदेश कार्यालय, बंद कमरे में हुई बैठक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ हार के कारणों और आगे की रणनीति को लेकर बैठक की गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. JPSC-JSSC Protest : बारिश, भूख और उम्मीद के बीच संघर्ष जारी...

झारखंड में चल रहा JPSC-JSSC छात्र आंदोलन सिर्फ भर्ती परीक्षाओं की मांग तक सीमित नहीं है. बारिश, भूख और सीमित संसाधनों के बीच छात्र एक-दूसरे का सहारा बनकर इंसानियत, एकजुटता और सामुदायिक सहयोग की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को बताया डरपोक, कहा-गुंडे भेजकर छात्रों से मंगवा रहे हैं माफी

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों के आंदोलन को दबाने और उनसे डरा कर माफी मंगवाने का आरोप लगाया. इस अवसर पर कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने भी अपनी आपबीती सुनाई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर हमला, आग लगाने की कोशिश

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर को आग लगाने की कोशिश की गई. यह घटना मगुरा जिले में हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ी बातचीत की उम्मीद, ट्रंप बोले- 48 घंटे में साफ होगी पूरी तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति का दावा किया है. उन्होंने संकेत दिया है कि अगले 48 घंटों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, खासकर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर. वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए यह समझौता क्यों अहम है, जानें. पढ़ें पूरी खबर.

20. जजों की रिटायरमेंट उम्र पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को 14 दिनों का दिया अल्टीमेटम

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के प्रस्ताव को वित्तीय तंगी की दलील देकर खारिज नहीं किया जा सकता. सभी राज्य सरकारों को दो सप्ताह के भीतर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया गया है. परी खबर यहां पढ़ें.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >