राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं व हकीकत से दूर, नरेंद्र मोदी से मुकाबला कांग्रेस के बूते की बात नहीं : हंसराज भारद्वाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2015 1:04 PM
नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक अंगरेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में कहा है कि भाजपा का मुकाबले करने में कांग्रेस मौजूदा दौर में भाजपा से काफी कमजोर है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को रोकने के योग्य कांग्रेस […]
नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक अंगरेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में कहा है कि भाजपा का मुकाबले करने में कांग्रेस मौजूदा दौर में भाजपा से काफी कमजोर है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को रोकने के योग्य कांग्रेस नहीं है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस उस हाल में नहीं है कि वह नरेंद्र मोदी सरीखे मजबूत नेता को रोक सके.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में हंसराज भारद्वाज ने कहा कि वे अभी जमीनी हकीकत से दूर हैं. वे युवा हैं और उन्हें युवाओं का नेतृत्व करना है, पर उनके साथ दिक्कत यह है कि वे वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में नहीं हैं. हंसराज भारद्वाज का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यह माना जा रहा है कि वह पिछले कई सालों से अपनी ही पार्टी से नाराज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










