23 January Top 20 News: बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का किया बहिष्कार, डोडा में 10 जवानों की मौत, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

23 January Top 20 News: बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा- टी20 वर्ल्ड में उसका देश भारत में मैच नहीं खेलेगा. इससे पहले आईसीसी ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दिया था. इधर जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी 200 फुट गहरे खाई में गिर गई जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई. इसी तरह की टॉप 20 खबरों को आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिरी, 10 सैनिकों की मौत

जम्मू कश्मीर के डोडा में गुरुवार को सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई और अन्य जवान घायल हो गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का किया बहिष्कार, कहा- हम लड़ते रहेंगे

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा- ICC ने भारत से हमारे मैच दूसरी जगह शिफ्ट करने की हमारी रिक्वेस्ट को मना कर दिया. जिसके बाद यह फैसला लिया गया. ऐसी भी खबर है, बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका, बिहार के 6 मजदूरों की मौत, बाप-बेटे भी जिंदा जले

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में बिहार के गया जिले के 6 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. Chaibasa Naxal Encounter: झारखंड के सारंडा में 1 करोड़ का इनामी नक्सली समेत 15 ढेर, कोबरा बटालियन के साथ मुठभेड़

चाईबासा के सारंडा जंगल में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत 15 नक्सलियों के मारे गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. NEET छात्रा मौत मिस्ट्री : माता-पिता के साथ खरीदी गई नींद की दवा, CCTV फुटेज गायब…! SIT के सुरागों ने बढ़ाया सस्पेंस

पटना के शंभू हॉस्टल में रह रही NEET छात्रा की मौत मिस्ट्री बनती जा रही है. नींद की दवा और मेडिकल स्टोर से मिली जानकारी ने SIT की चिंता बढ़ा दी है. माता-पिता के साथ खरीदी गई दवा और CCTV फुटेज न मिलने से बढ़ा सस्पेंस. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. भारत के खिलाफ ‘जिहाद’ के लिए बंगाल के मुस्लिम युवाओं की लश्कर में भर्ती करता था इदरीश, कोर्ट ने सुनायी 10 साल की सजा

भारत के खिलाफ जिहाद के लिए पाकिस्तान के इशारे पर बंगाल के मुस्लिम युवाओं की आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती करने, उन्हें कट्टरपंथी बनाने के आरोपी को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने सजा सुना दी है. मुस्लिम यूथ को आतंकवादी बनाने की कोशिश करने वाले इस शख्स का नाम सैयद एम इदरीश है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. फेलियर बना टर्निंग पॉइंट, फोन से बनाई दूरी, Rank 21 लाकर UPSC में गाड़ा झंडा

कहते हैं जिंदगी में असली बदलाव वहीं से शुरू होता है, जहां इंसान हार के बाद खुद से एक वादा करता है. आईईएस ऑफिसर मृदुपाणि नंबी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. शुरुआती असफलताओं ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि एक नया रास्ता दिखाया और वो UPSC जैसी कठिन परीक्षा को रैंक 21 से क्रैक करने में सफल रहीं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. Bihar News : सुरक्षा पर सियासी खेल! BJP नेताओं को Z सिक्योरिटी, तेजस्वी की घटी, कांग्रेस की छीनी

बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल किया गया है. BJP और सत्ता पक्ष के नेताओं की बढ़ी सुरक्षा, तेजस्वी यादव की Z से Y+ हुई, कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा खत्म कर दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. खुशखबरी! 12,445 शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जारी, इसी माह होंगे इंटरव्यू

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले लोगों के लिए खुशखबरी आ गयी है. बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने पिछले साल जो परीक्षा ली थी, उसकी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिन 12,445 लोगों के नाम मेरिट लिस्ट में हैं, उनका इंटरव्यू इसी महीने हो जायेगा. इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. ट्रंप का 70 मिनट का ‘भाषण’: पुतिन-जेलेंस्की को बताया मूर्ख; मैक्रों पर भी तंज, बोले- ‘ये चश्मा वाला क्या मामला था?’

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप, फ्रांस, कनाडा, रूस, यूक्रेन और नाटो को लेकर कड़े बयान दिए. 70 मिनट के भाषण में ट्रंप ने कई वैश्विक नेताओं पर तंज कसा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. 1984 सिख दंगा मामले में आरोपी सज्जन कुमार बरी, केंद्र सरकार ने बनाई थी SIT

राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को बरी कर दिया. ये मामले जनकपुरी और विकासपुरी थाना क्षेत्रों से जुड़े थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. Bihar Police Encounter: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली

पटना में तड़के सुबह गोलियों की गूंज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जाल बिहार तक कितनी गहराई में फैला है. STF और पुलिस की कार्रवाई में जब शार्प शूटर परमानंद यादव घायल होकर पकड़ा गया, तो सिर्फ एक अपराधी नहीं, बल्कि बिहार-झारखंड में सक्रिय अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के कई काले राज भी पुलिस के हाथ लग गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला शिव कॉरिडोर, काशी-विश्वनाथ जैसी दिखेगी भव्यता, गंगा की धारा भी मुड़ेगी

सुल्तानगंज में बिहार के पहले शिव कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. प्रशासन और रेलवे के बीच भूमि अदला-बदली के फैसले से वर्षों पुराना विवाद सुलझ गया है. गंगा तट पर बनने वाला यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने के साथ सुल्तानगंज की पहचान बदल देगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Bank Holidays: सरस्वती पूजा पर क्या बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के कारण जनवरी 2026 में कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार ये अवकाश राज्यवार तय हैं. सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं होंगे, इसलिए शाखा जाने से पहले स्थानीय अवकाश की जानकारी जरूर कर लें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. Goat Bank: पैसा और ब्लड बैंक तो सुने होंगे, क्या आपने कभी बकरी बैंक के बारे में सुना है ? जानिए बकरी बैंक

बकरी बैंक महाराष्ट्र की एक अनोखी पहल है, जहां महिलाओं को पैसे की जगह मादा बकरी लोन में दी जाती है. बकरी से मादा बच्ची होने पर वही लौटाई जाती है. इस मॉडल से सैकड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और नियमित आमदनी कमा रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. लंदन में CM हेमंत और कल्पना सोरेन का नागपुरी गीतों से स्वागत, भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विदेशी दौरे पर गये प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बुधवार देर रात दावोस से लंदन पहुंचे. लंदन पहुंचते ही वहां रह रहे झारखंड के लोगों ने पारंपरिक नागपुरी गीतों और नृत्यों से मुख्यमंत्री और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. “सीता वनवास में भी साथ थी, राम अयोध्या में साथ न दे सके”, तीसरी शादी के बीच पत्नी ज्योति का पोस्ट वायरल

भोजपुरी एक्टर व सिंगर पवन सिंह इनदिनों अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चे में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी की अफवाह जोरों पर है. इस बीच पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. लोग उस पोस्ट को पवन सिंह से जोड़ कर देख रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर.

18. Amir Khan GF: गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं आमिर खान? खुद सामने आकर दिया बयान

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि वे पहले ही गौरी से शादी कर चुके हैं. आइए, समझते हैं आखिर आमिर ने क्या कहा है? पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. दिल्ली-एनसीआर में हटाया गया GRAP-3, क्या पाबंदियों में मिलेगी राहत?

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-3) के तहत लागू पाबंदियों को हटा दिया गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने AQI के स्तर में लगातार सुधार दर्ज होने के बाद यह फैसला लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, बर्फबारी के साथ ओला गिरने और बिजली कड़कने की संभावना, अलर्ट जारी

एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसी दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >