21 जून की टॉप 20 खबरें: ईरान ने फिर होर्मुज किया बंद, पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, नीट यूजी री-एग्जाम आज

21 June Top 20 News: अमेरिका के साथ डील के बीच ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. नीट यूजी री एग्जाम आज होना है. प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को बंगाल की धरती से पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी की. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां देख सकते हैं.

1. भारतीय ध्वज वाले तीन टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार, 8.6 लाख MT से अधिक तेल लेकर भारत रवाना

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत के ध्वज वाले कच्चे तेल के तीन टैंकर 94 भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हो गए हैं. इन जहाजों में 8.6 लाख MT से अधिक कच्चा तेल लदा हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, इजराइल को दी सख्त चेतावनी, US डील पर मंडराया खतरा

लेबनान में जारी इजराइली हमलों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को ईरान ने एक बार फिर बंद कर दिया है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को इस फैसले की घोषणा की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. किसानों का इंतजार खत्म ! पीएम मोदी ने जारी की PM Kisan की 23वीं किस्त, खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. महाराष्ट्र: हनुमान मंदिर का स्लैब गिरने से 5 लोगों की मौत, 18 घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख

Maharashtra में परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. नीट यूजी का री-एग्जाम 21 जून को, व्हाट्सऐप पर मिलेगी पुख्ता जानकारी; प्रशासन मुस्तैद

21 जून को री-एग्जाम हो रहा है, जिसकी तैयारी में एनटीए सहित पूरा प्रशासन लगा हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. किसको लगा 440 करोड़ का झटका! तृणमूल कांग्रेस के 3 बैंक खातों से पैसे निकालने पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद शुरू हुई तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी जंग थमने का नाम नहीं ले रही. विधायकों की टूट और विपक्ष के नेता के पद पर रीतब्रत बनर्जी के कब्जा करने के बाद अब पार्टी के फंड पर कब्जे की जंग शुरू हो गयी है. बागी विधायकों की शिकायत के बाद टीएमसी के 440 करोड़ रुपए के फंड को ‘डेबिट फ्रीज’ कर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. बीपीएससी 70वीं टॉपर: श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप, 592 अंक लाने वाले दो उम्मीदवार दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में श्रद्धा पांडेय ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है, जबकि शशांक गौरव और आयुष बिजॉय 592 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का थाली-चम्मच के साथ प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर उसका विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने से मना कर दिया है. जबकि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, वे उस जगह पर डटे रहेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. जायसवाल के शतक से भारत ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, अफगानिस्तान का सूपड़ा किया साफ

भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. इस पूरे सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. BPSC ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, 2027 कैंडिडेट्स हुए सफल

BPSC ने 70वीं CCE परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 2027 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. रिजल्ट देखने के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. पीएम मोदी के प्रचार पर खर्च हुए 2,586 करोड़ रुपए, RTI में खुलासे के बाद टीएमसी ने केंद्र पर बोला हमला

आरटीआई (RTI) के बड़े खुलासे के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. टीएमसी का आरोप है कि वर्ष 2020 से 2026 के बीच पीएम मोदी के प्रचार पर जनता की गाढ़ी कमाई के 2,586 करोड़ रुपए फूंक दिये गये. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

12. पवनराजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल, 128 गवाह… फिर भी पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपी बरी

करीब 20 साल बाद पवनराजे निंबालकर की हत्या के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है. इस हत्याकांड में सुनवाई जुलाई 2011 से शुरू हुई थी, यानी 15 साल यह केस चला और अंतत: सभी आरोपी सबूतों के अभाव में बरी हो गए. इस केस में सीबीआई ने अन्ना हजारे सहित 128 गवाहों के बयान दर्ज किए थे. अन्ना हजारे ने यह स्वीकार किया था कि उन्हें पद्मसिंह पाटिल की ओर से धमकाया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से कोलकाता लौटते ही एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लगाया हत्या की साजिश का आरोप

कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी के लैंड करते ही मचे बवाल और हथियारबंद शख्स के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है. टीएमसी ने इसे हत्या की साजिश बताया है. पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट.

14. मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र की जमकर तारीफ की. उन्होंने मोदी को एक महान नेता और बेहद सख्त व्यक्तित्व वाला शख्स बताया. ट्रंप ने कहा कि मोदी पिछले 12 साल से भी ज्यादा समय से सत्ता में हैं और मजबूत नेतृत्व कर रहे हैं. जानें पीएम मोदी पर फिल्म बनाने को लेकर क्या कहा ट्रंप ने. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. ट्रंप के दावे पर मेलोनी का तीखा पलटवार, कहा- इटली मिन्नतें नहीं करता

जी7 शिखर सम्मेलन से जुड़ा एक बयान अमेरिका और इटली के बीच नया विवाद खड़ा कर गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक दावे पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. भरत तिवारी एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, रिटायर्ड जज करेंगे पड़ताल

आरा के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है, जिसे हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. गुमला में डबल मर्डर से सनसनी! कलयुगी बेटे को पिता ने टांगी से काटा, अकेली वृद्ध महिला की हत्या

गुमला के रायडीह में शनिवार को दो हत्याएं हुईं. करीडा गांव में पिता अरुण लोहरा ने शराबी बेटे रमेश की टांगी से काटकर हत्या कर दी. वहीं परसा गांव में भी वृद्ध महिला का मर्डर हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. जायसवाल के शतक से भारत ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, अफगानिस्तान का सूपड़ा किया साफ

भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. इस पूरे सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का कमाल, मैच से पहले बता दिया था नतीजा; 100% सच हुई भविष्यवाणी

मोरक्को मूल की अभिनेत्री नोरा फतेही ने स्कॉटलैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले 1-0 की जीत की भविष्यवाणी की थी. मैच खत्म होने के बाद उनका अनुमान पूरी तरह सही साबित हुआ, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह

बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक बातें कही हैं. साथ ही उन्होंने सनी देओल के पैपराजी पर गुस्सा होने की वजह का भी बचाव किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >