20 अगस्त की टॉप 20 खबरें: 'लाड़ली बहना' के बैंक खाते में आए 1750 रुपये, हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

20 August Top 20 News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने रक्षा बंधन से पहले लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को सीएम ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का भुगतान किया. इस बार सीएम ने 1500 रुपये की मासिक किस्त के साथ 250 रुपये का रक्षा बंधन गिफ्ट भी दिया. इधर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. लाड़ली बहना योजना: 39वीं किस्त के 1500 रुपये के साथ मिला 250 रुपये का रक्षाबंधन गिफ्ट

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' के तहत 1.25 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं के खातों में 1750 रुपये भेजे. इस राशि में 1500 रुपये की नियमित किस्त और रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर 250 रुपये शामिल थे. कुल 2148 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. भारत ने पाकिस्तान को हॉकी वर्ल्ड कप से किया बाहर, 5-3 से दी करारी शिकस्त

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से मात दी.पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. बिहार में रील्स और वीडियो बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 1 लाख व्यूज पर मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानें नियम

बिहार सरकार सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रही है. राज्य कैबिनेट ने सोशल मीडिया नीति में संशोधन को मंजूरी दी है, जिससे पात्र क्रिएटर्स को 1 लाख व्यूज पर 10 हजार रुपये तक का भुगतान मिल सकता है. यह डिजिटल माध्यमों से सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बढ़ावा देने की एक नई पहल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. CWC बैठक : वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को ही गाएगी कांग्रेस, वेणुगोपाल ने कहा- 1937 का फॉर्मूला अपनाएंगे

कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है. कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केसी वेणुगोपाल ने कहा- हम वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को ही गाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, ट्रैवल एडवाइजरी की करेंगे समीक्षा

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया है. अपनी पहली यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह भारत का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कश्मीर के लिए ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा करने का भी संकेत दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. दिल्ली में अमित शाह से मिला झारखंड BJP का हाई लेवल डेलीगेशन, MMDR बिल समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड BJP के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस बैठक में MMDR संशोधन विधेयक, छात्र आंदोलन और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. दिल्ली के CNG स्टेशन में जोरदार धमाका, ट्रक का गैस सिलेंडर फटा; 3 की मौत

दिल्ली के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ. एक ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. राजस्थान निकाय चुनाव 2026: तारीखों का ऐलान, जानिए कब पड़ेंगे वोट और किस दिन आएंगे नतीजे

राजस्थान में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तारीखों का ऐलान किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. हेट स्पीच मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ वारंट जारी

तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ हेट स्पीच मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. यह वारंट सेशंस कोर्ट ने जारी किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- NEET एग्जाम का सिस्टम फूलप्रूफ है, उसे तोड़ना मुश्किल

सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने कहा कि NEET-UG एग्जाम कराने का मौजूदा सिस्टम फूलप्रूफ है और उसे तोड़ना मुश्किल है. हालांकि सरकार ने यह भी माना कि इस सिस्टम में कुछ इंसानी दखल भी हो सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामला: कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली जल बोर्ड कथित घोटाला मामले में गिरफ्तार AAP नेता सत्येंद्र जैन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके अलावा 4 अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. CWC मीटिंग में विधानसभा चुनाव पर रणनीति: 800 शहरों में छात्रों की गूंज कार्यक्रम करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी होंगे शामिल

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में आगामी 5 विधानसभा चुनाव को लेकर राणनीति बनाई गई. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश का युवा आज भारी हताशा के दलदल में है और सरकार की गलत नीतियों के कारण उसकी अनदेखी हो रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. खड़गपुर-भद्रक रेल प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी, 173 किमी लंबी लाइन पर खर्च होंगे 3,352 करोड़ रुपये

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने खड़गपुर से भद्रक रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. होर्मुज पर किसका कंट्रोल ? अमेरिका-ईरान के दावों की क्या है सच्चाई

होर्मुज पर अमेरिका के कंट्रोल के दावे के बीच जहाजों की आवाजाही बेहद कम है. आंकड़े बता रहे हैं कि जमीनी स्थिति क्या है, ईरान की पकड़ कितनी बची है और अमेरिका का प्रभाव कितना बढ़ा है.जानिए शिपिंग अब तक सामान्य क्यों नहीं हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बाढ़ में बह गईं किताबें-कॉपियां, पढ़ाई छूटने के डर से DC के पास पहुंची 5वीं की मासूम; फरियाद सुनते ही 24 घंटे में मदद का आदेश

पलामू में बाढ़ ने एक 5वीं कक्षा की छात्रा के स्कूल का सारा सामान बहा दिया, जिससे उसकी पढ़ाई रुकने का डर सताने लगा. अपनी मां के साथ DC के पास पहुंची बच्ची की फरियाद सुनकर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. DC ने 24 घंटे के भीतर जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. JSSC CGL पर मंत्री सुदिव्य सोनू का बड़ा बयान, ‘गड़बड़ी मिली तो हुई कार्रवाई’, नियुक्त कर्मचारियों के लिए कोर्ट का रास्ता खुला

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने JSSC CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर सरकार की कार्रवाई स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर नियमानुसार एक्शन लिया गया और प्रभावित कर्मचारियों के लिए न्यायलय का रास्ता खुला है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. बक्सर-भागलपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे को मंजूरी, किसानों के लिए नलकूप और गोदाम योजना को भी हरी झंडी, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर

बिहार में सड़क, सिंचाई, कृषि और तकनीक के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी. इनमें बक्सर-भागलपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे, 11 हजार निजी नलकूप और नई भंडारण क्षमता से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. तेजस्वी का राजभवन मार्च: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन चला, हिरासत में लिए गए, राज्यपाल से नहीं हुई मुलाकात, जानिए दिनभर क्या-क्या हुआ

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के आरोप को लेकर तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में राजभवन मार्च किया. मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी गई, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और तेजस्वी-मीसा भारती को हिरासत में लिया गया. बाद में दोनों को छोड़ दिया गया, लेकिन राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. UP पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! प्रधान बनने का सपना देख रहे दावेदार मायूस, तारीख पर अब भी सस्पेंस

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का इंतजार लंबा होता जा रहा है. आरक्षण, हाईकोर्ट की कार्रवाई और नई मतदाता सूची जैसी प्रक्रियाओं के बीच चुनाव की तारीख पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. जानिए क्या है पूरी स्थिति. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. छत पर हो रहा अंतिम संस्कार… डूबा मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के लिए शवों की लंबी कतार लग रही है, जबकि बाढ़ का पानी मंदिरों तक पहुंच गया है. गंगा आरती को भी छत पर शिफ्ट करना पड़ा है. प्रशासन ने राहत शिविर और बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >