17 जुलाई की टॉप 20 खबरें: पुरी रथ यात्रा में भगदड़ का दावा, NEET UG Re-Exam का रिजल्ट जारी

17 July Top 20 News: पुरी रथ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान भीड़ में दबने के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई. गुरुवार देर रात NEET UG Re-Exam का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें पंजाब के आर्यन गुप्ता ने टॉप किया. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं."

1. NEET UG Re-Exam का रिजल्ट जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी री-एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. करीब 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबद्ध अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. पुरी रथ यात्रा में भगदड़ का दावा: एक श्रद्धालु की मौत, घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाती दिखी टीम

ओडिशा के पुरी में बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के बीच नौ दिवसीय वार्षिक रथयात्रा की शुरुआत हुई. इस दौरान भीड़ में दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत का फैसला

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत सरकार ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाया है. जहाजरानी महानिदेशालय (DGMA) ने एक आपातकालीन आदेश जारी कर सभी शिपिंग कंपनियों, शिप मैनेजरों और भर्ती एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले पानी के जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती तुरंत प्रभाव से रोक दें. यह पाबंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की वकालत की

अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की वकालत की और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों पर चिंता जताई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED का एक्शन, बंगाल समेत 4 राज्यों में छापेमारी, फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों में छापेमारी की है. विदेशी फंडिंग वाले गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है. एफसीआरए रजिस्टर्ड ट्रस्ट के जरिये विदेशी फंडिंग, फर्जी आधार-पासपोर्ट और ई-रिक्शा देकर बसाने की क्या है साजिश, जानें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. क्या लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे करियर का आखिरी वनडे? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के बाद वह टीम की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. यह खुलासा बीसीसीआई की चयन समिति की एक रिपोर्ट में हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. मिशन 360' पर बीजेपी का दांव: क्या 6 सांसदों की कमी पूरी कर पास होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने 'मिशन 360' को गति दी है. पार्टी महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को हर हाल में पारित कराने की कोशिश में है. क्या 6 सांसदों की कमी बाधा बनेगी, यह देखना अहम होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. संसद का मानसून सत्र: 'वंदे मातरम्' के सम्मान और सख्त नियमों से जुड़े 7 विधेयक पेश करेगी सरकार

संसद का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार संभावित 7 विधेयकों को पटल पर रखने की तैयारी में है. लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, सरकार इस सत्र में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक और आयकर (संशोधन) विधेयक सहित कई कानूनी सुधारों को मंजूरी दिलाने का प्रयास करेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. कंफर्म टिकट के बावजूद जज को फ्लाइट से उतारा, एयरलाइन पर उपभोक्ता आयोग का एक्शन; एक लाख रुपये मुआवजे का आदेश

कंफर्म टिकट होने के बावजूद जज को फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी. उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए एयरलाइन पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है. यह फैसला उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्हें ओवरबुकिंग का सामना करना पड़ता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. होमवर्क में इस्लामी निर्देश देने पर बवाल, हैदराबाद के निजी स्कूल का शिक्षक बर्खास्त

हैदराबाद के एक निजी स्कूल में हिंदू छात्र को होमवर्क के तौर पर इस्लामी निर्देश देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं और शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामला: SIT को मिली BKTC की 18 पन्नों की जांच रिपोर्ट, CCTV फुटेज से नए संदिग्धों की पहचान

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है. उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपनी 18 पन्नों की आंतरिक जांच रिपोर्ट SIT को सौंप दी है. इस बीच, पुलिस को नए सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर कई और संदिग्धों की पहचान की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. फजल प्रमुख रहमान का पाक आर्मी चीफ मुनीर को खुली चुनौती : बोले- वर्दी उतारकर चुनाव लड़ो, औकात पता चल जाएगा

पाकिस्तान के प्रमुख धार्मिक नेता मौलाना फजलुर रहमान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुनीर को राजनीति में आने के लिए सेना की वर्दी उतारने की सीधी चुनौती दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. प्यू सर्वे का दावा: वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट, चीन पर बढ़ा दुनिया का भरोसा

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. प्यू रिसर्च सेंटर ने 36 देशों को लेकर एक रिसर्च किया है, जिसमें दावा किया गया है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है, जबकि चीन के प्रति दुनिया का नजरिया पहले से काफी बेहतर हुआ है. प्यू रिसर्च सेंटर ने 8 फरवरी से 13 मई, 2026 के बीच दुनिया के 36 देशों में 42,151 वयस्कों पर सर्वे किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. तृणमूल नेता कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

तृणमूल सांसद कोयल मल्लिक ने व्यक्तिगत रूप से राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. जून में ईमेल से इस्तीफे की कोशिश नाकाम रहने के बाद, अब उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर यह कदम उठाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बैरकपुर में भाजपा नेता कौस्तव बागची के घर बम से हमले की धमकी, 6 संदिग्ध हिरासत में

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में भाजपा नेता कौस्तव बागची के घर पर जान से मारने की धमकी देने और बमबारी की साजिश का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने फोन कर हाल जाना और पुलिस ने 6 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. तेजस्वी यादव विदेश में, इधर RJD के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, सम्मान न मिलने से थे नाराज

राष्ट्रीय जनता दल को एक बड़ा झटका लगा है. वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सम्मान न मिलने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. आगे क्या होगा : IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की कोर्ट ने लालू परिवार के लिए क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. अदालत ने आरोप तय करने पर फैसला टाल दिया है और अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. बांकीपुर उपचुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में, 30 जुलाई को वोटिंग, CRPF होगी तैनात

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. मैदान में अब कुल 25 प्रत्याशी बचे हैं, जिनके लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी. चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए एसएसपी ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. बीमार चुनाव कर्मियों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन से छिड़ी सियासी जंग, अजय राय बोले- राम मंदिर मुद्दे से ध्यान भटका रही भाजपा सरकार

आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को डिमोलिशन नोटिस मिलने के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर राम मंदिर मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है. जानिए क्या है पूरा विवाद और सरकार का जवाब.

20. निर्मल महतो हत्याकांड: नरेंद्र सिंह की रिहाई पर झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, सजा समीक्षा बोर्ड का आदेश रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने निर्मल महतो हत्याकांड के दोषी नरेंद्र सिंह की समय पूर्व रिहाई के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने सजा समीक्षा बोर्ड के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसने रिहाई की अर्जी खारिज कर दी थी. केवल अपराध की प्रकृति को आधार बनाना गलत, हाईकोर्ट ने कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें .


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >