शास्त्री पार्क की झुग्गियों में आग, कई झुग्गियां खाक

Updated at : 24 Oct 2014 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
शास्त्री पार्क की झुग्गियों में आग, कई झुग्गियां खाक

नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में आज झुग्गियों में आग लग गई और कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. बहरहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अग्निश्मन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ सुबह 10 बजकर लगभग 19 मिनट पर हमें आग लगने की सूचना मिली। […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में आज झुग्गियों में आग लग गई और कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. बहरहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

अग्निश्मन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ सुबह 10 बजकर लगभग 19 मिनट पर हमें आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कम से कम 14 गाडियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया.’’ उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने सुबह 11 बजकर करीब 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया और हालत नियंत्रण में कर लिए.

उन्होंने कहा कि इलाके में धूआं ही धूआं है.अधिकारी ने बताया, ‘‘ किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग लगने की वजहों का अभी पता लगाया जाना है.’’ शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। खुले क्षेत्र में रखे प्लास्टिक और लकडियों ने आग में घी डालने का काम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola