अभी कम नहीं होंगे प्याज के दाम, आयात में आयी कमी

नई दिल्ली : देश में प्याज का मूल्य फरवरी तक यथावत बने रहने की संभावना है. इसका मुख्य वजह प्याज के आयात में कमी आना है. तुर्की और श्रीलंका ने प्याज के निर्यात को कम कर दिया है. भारत के प्याज की मांग की वजह से वैश्विक स्तर पर भी प्याज के दाम बढ़ गये […]
नई दिल्ली : देश में प्याज का मूल्य फरवरी तक यथावत बने रहने की संभावना है. इसका मुख्य वजह प्याज के आयात में कमी आना है. तुर्की और श्रीलंका ने प्याज के निर्यात को कम कर दिया है. भारत के प्याज की मांग की वजह से वैश्विक स्तर पर भी प्याज के दाम बढ़ गये हैं. अभी केवल अफगानिस्तान और मिस्र से प्याज का आयात हो रहा है.प्याज की नयी फसल के बड़ी मात्रा में स्थानीय खुदरा बाजार में पहुंचने के बाद ही कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है. व्यापारियों के अनुसार अभी भी देश में प्याज का औसत थोक मूल्य 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम है.
- देश में प्याज का औसत थोक मूल्य Rs 60-70 प्रति किलोग्राम
- तुर्की और श्रीलंका ने निर्यात पर लगाया प्रतिबंध
- अभी आधी मात्रा में ही मंडी पहुंच रही नयी फसल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




