देर ना करें, आज शाम छह बजे तक ही आप कर सकते हैं UPSC Main के लिए आवेदन

नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है. प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में सफल विद्यार्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को होगा. गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी […]

नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है. प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में सफल विद्यार्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को होगा.

गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा कुल 9 पेपर की होगी जिसमें दो पेपर क्वालीफाइंग होंगे. इसमें अंग्रेजी सहित भारतीय संविधान की आठवीं सूची में शामिल कोई भारतीय भाषा होगी. दो पेपर वैकल्पिक विषय के होंगे वहीं पांच पेपर सामान्य अध्ययन के. इसके अलावा अभ्यर्थियों को समसामयिक विषय पर दिए गए विकल्पों में से किसी दो विषय पर निबंध लिखना होगा.

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाली विद्यार्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. गौरतलब है कि इस परीक्षा के जरिये विभिन्न मंत्रालयों में 896 अधिकारियों की नियुक्ति होगी. साक्षात्कार के बाद अंतिम रुप से इनका चयन किया जाएगा.

आवेदन का तरीका

संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

होम पेज के खुलने पर एप्लीकेशन फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक करें. क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा

नए पेज पर यूपीएससी सीएसई मेन्स के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.

अब फॉर्म-1 और फॉर्म-2 को भरकर पेमेंट कर दें.

इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन पटना, रांची, दिल्ली, प्रयागराज, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, कटक, चेन्नई, गुवाहटी, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, जम्मू, लखनऊ, रायपुर, मुंबई, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में आयोजित होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सिविल सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ को विजिट कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >