Blue Whale Game का नया शिकार बना 22 साल का इंजीनियर, पढ़ें पूरी खबर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 8:20 PM
कुड्डालोर (तमिलनाडु) : जिले में पनरूत्ति के पास 22 वर्षीय इंजीनियर ने कथित रूप से ब्लूव्हेल चैलेंज गेम के चक्कर में पड़कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि शेषाद्री ने मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त वह घर में अकेला था. पुलिस ने […]
कुड्डालोर (तमिलनाडु) : जिले में पनरूत्ति के पास 22 वर्षीय इंजीनियर ने कथित रूप से ब्लूव्हेल चैलेंज गेम के चक्कर में पड़कर आत्महत्या कर ली है.
पुलिस ने बुधवार को बताया कि शेषाद्री ने मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त वह घर में अकेला था.
पुलिस ने भूतों पर लिखी कुछ किताबें और एक मोबाइल फोन जब्त किया है जिसपर युवक वह गेम खेलता था.
पुलिस को संदेह है कि पड़ोसी पुडुचेरी की एक फैक्ट्री में कार्यरत युवक ने गेम के चक्कर में आकर आत्महत्या की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










