ePaper

जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्खों के बारे में

Updated at : 29 Jan 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्खों के बारे में

आक का पौधा जिसे हम पारद, अकौआ आदि के नाम से जानते हैं, यह विषैला होता है मगर औषधीय गुणों से भरपूर है. मामूली सर्दी-खांसी हो, तो आक की जड़ को पीस लें. उसमें काली मिर्च का चूर्ण मिला लें. एक-एक रत्ती की गोली सुबह-शाम खाने से खांसी दूर होगी. त्वचा की खुजली दूर करने […]

विज्ञापन

आक का पौधा जिसे हम पारद, अकौआ आदि के नाम से जानते हैं, यह विषैला होता है मगर औषधीय गुणों से भरपूर है. मामूली सर्दी-खांसी हो, तो आक की जड़ को पीस लें. उसमें काली मिर्च का चूर्ण मिला लें. एक-एक रत्ती की गोली सुबह-शाम खाने से खांसी दूर होगी.

त्वचा की खुजली दूर करने के लिए आक की जड़ को भून कर राख बना लें और उसमें सरसों तेल मिला कर लगाएं. लाभ होगा.

कितना भी पुराना फोड़ा या घाव हो, उसमें आक की जड़ पीस कर नियमित लगाने से वह ठीक हो जाता है.

स्त्री को प्रदर रोग हुआ हो, तो आक की जड़ का चूर्ण दही के साथ खिलाने से लाभ होता है.

चाहे पेट की समस्या हो या गले की, इसे दूर करने में अदरक बेहद कारगर है. अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की सूजन व दर्द को दूर करता है. इसलिए अदरक का सेवन किसी न किसी रूप में जरूर करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola