Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही को पत्नी बनने के लिए प्रपोज करेगा रोहित, अभीरा-अरमान करेंगे रोमांस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं. जहां रूही और रोहित डेट पर जाते हैं और वहां रोहित अपनी पत्नी को प्रपोज करता है. इधर अभीरा और अरमान रोमांस करते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग शो में अभीरा और अरमान के रीयूनियन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्हें लीड रोल के बीच की केमिस्ट्री पसंद है. हाल ही के ड्रीमी सीन ने सभी का दिल जीत लिया. जहां अभीरा-अरमान शादी करने ही वाले थे कि तभी दादीसा को हार्ट अटैक आया. इसके बाद दोनों की वेडिंग पोस्टपोन हो गई. इन सबके बीच रूही को अभी भी उम्मीद है कि उसे अरमान मिल जाएगा, लेकिन, तभी उसने देखा कि अचानक रोहित वापस आ गया है. वह और मनीष रोहित को पोद्दार हाउस ले आए. पोद्दार फैमिली खुश थे, लेकिन रूही को कहीं न कहीं लगा कि अब अरमान तक जाने के उसके सभी दरवाजे बंद हो गए हैं.

अपने पति के साथ खड़ी है अभीरा

दादीसा ने रूही से यह भी कहा कि वह अब रोहित की पत्नी बनकर लौट आएस, क्योंकि नई शुरुआत करने का यही सबसे अच्छा तरीका है. रूही परेशान है कि अब वह क्या करे. दूसरी ओर, हमने देखा कि कैसे रोहित ने अरमान को सभी के सामने जलील किया और उसे सौतेला भाई भी कहा. परिवार वाले अब पूरी तरह अरमान के खिलाफ है, लेकिन अभीरा उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है. वह पूरी तरह अपने पति के साथ खड़ी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, बोले- रोहित ने मुझे भाई मानने से मना…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित की एंट्री…

रूही को प्रपोज करेगा रोहित

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा रूही को बुलाएगी और उसे रोहित के साथ डेट पर भेजेगी ताकि वे अपने रिश्ते को फिर से अच्छा कर सके. हालांकि रोहित रूही को कभी माफी नहीं करेगा, क्योंकि उसने उसे धोखा दिया है. हालांकि कुछ गेम प्लान की वजह से दूसरी बार रोहित अपने प्यार का इजहार करेगा और रूही को अपनी लाइफ में फिर से आने के लिए कहेगा. रूही फिर से असमंजस में पड़ जाएगी. इसी बीच, वह अरमान और अभीरा को साथ में रोमांटिक होते देखेगी और जलन महसूस करेगी. अगर उसे अरमान नहीं मिल रहा है, तो वह अभीरा को अरमान नहीं मिलने देने का फैसला करेगी.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: काजल ने दादीसा के हार्ट अटैक के लिए अरमान को ठहराया जिम्मेदार, रूही ने अभीरा को डांटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >