Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अरमान का होगा एक्सीडेंट, चली जाएगी उसकी याददाशत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आए. अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है और अभीरा और अंशुमन की शादी नहीं हो पाती. अंशुमन ने अभीरा से पूकी को खोज निकालने का वादा किया है. दूसरी तरफ अभीरा एक बड़ा कदम उठाने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा का रिश्ता टूट गया है. दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए है, लेकिन किस्मत बार-बार उन्हें मिलाती रहती है. अंशुमन से अभीरा की शादी हो रही है, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है. अंशुमन ने अभीरा से शादी के लिए मना कर दिया. तो दूसरी तरफ अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है और वह बुरी तरह से जख्मी हो जाता है. उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाता है.

अरमान की चली जाएगी याददाशत

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान का एक्सीडेंट पूरी कहानी को बदल देगा. उसकी याददाश्त चली जाएगी. अभीरा इस बात से चौंक जाएगी और वह एक बड़ा फैसला लेगी. अभीरा उसे पोद्दार हाउस लेकर जाएगी, ताकि वह परिवार वालों के बीच रहे और उसकी याददाशत वापस आ जाए. अरमान उसका पति बनकर रहेगा. उसे मायरा और गीतांजलि याद नहीं रहेगी और वह दोनों को भूल जाएगा. गीतांजलि दोनों को साथ देखकर परेशान हो जाएगी. अरमान को सिर्फ अभीरा के साथ वाला वक्त याद रहेगा. मायरा अपने पिता को ऐसे देखकर काफी मायूस हो जाएगी.

मायरा को अभीरा से दूर कर देगी गीतांजलि

गीतांजलि, मायरा को लेकर पजेसिव हो गई है और उसे लगता है कि वह ही पूकी की असली मां है. वह मायरा को अभीरा से दूर कर रही है और उसके पास जाने नहीं देती. अरमान की याददाशत जाने के बाद क्या गीतांजलि, मायरा को हमेशा के लिए अरमान और अभीरा से छिन लेगी. दूसरी तरफ अंशुमन, पूकी को खोजने में लगा हुआ है. उसने अभीरा से वादा किया है कि वह पूकी को खोज कर रहेगा. उसने डीएनए टेस्टिंग शुरू कर दी है. क्या होगा आगे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Cast Fees: फिल्म का बजट 60 करोड़, सबसे ज्यादा अहान पांडे को मिले पैसे, अनीत पड्डा- मोहित सूरी के हाथ लगे इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >