शादी के बाद रश्मिका का पीरियड्स वाला बयान फिर हुआ वायरल, मचा था हंगामा

Rashmika Mandanna: शादी के बाद रश्मिका मंदाना का पीरियड्स पर दिया पुराना बयान फिर वायरल हो गया है. पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि पुरुषों को भी महिलाओं का दर्द समझना चाहिए. उनके बयान पर सोशल मीडिया पर हलचल मच गया था. जानिए रश्मिका ने ऐसा क्या कहा था?

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. विजय देवरकोंडा संग उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत की है और 4 मार्च को हैदराबाद में उनका भव्य रिसेप्शन होने की खबर है. लेकिन शादी की खुशियों के बीच उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है, जिसने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है.

पीरियड्स पर बयान से मचा था हंगामा

कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में रश्मिका महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि काश पुरुषों को भी कम से कम एक बार पीरियड्स का अनुभव हो, ताकि वे समझ सकें कि महिलाएं किस दर्द और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं. उन्होंने समझाया था कि हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, जिन्हें शब्दों में समझाना आसान नहीं होता. उनका मकसद पुरुषों को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि उन्हें महिलाओं की तकलीफ का एहसास कराना था.

नेशनल क्रश और सुपरस्टार

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी और आज वह बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें “नेशनल क्रश” तक कहा जाता है. उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित रहते हैं. शादी के बाद अब उनका पुराना बयान फिर चर्चा में है, जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >