टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी 4 टीम खेलेगी मुकाबला, जानिए समीकरण

T20 World Cup Semifinal Equation: टी20 विश्वकप का सेमीफाइल कौन–कौन सी टीम खेलेगी, इसपर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने तो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन दो अन्य टीम कौन होगी इसे लेकर जंग जारी है. सेमीफाइनल की तीसरी और चौथी टीम के रेस में भारत, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम भी कुछ संभावनाओं के साथ नजर आती है.

T20 World Cup Semifinal- Final Equation : टी–20 विश्वकप के सेमीफाइनल का मुकाबला 4 और 5 मार्च को खेला जाएगा. उससे पहले 1 मार्च तक सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. सुपर 8 के मुकाबले से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. इन चार टीमों में से दो का तो फैसला हो चुका है, लेकिन दो अन्य टीमें कौन होंगी, इसपर अभी भी असमंजस की स्थति है और इसका फैसला 1 मार्च को ही होगा. आइए जानते हैं उन समीकरणों के बारे में जिनके हिसाब से यह तय होगा कि टी20 विश्वकप का सेमीफाइनल मुकाबला कौन–कौन सी टीम खेलेगी.

सुपर 8 के मुकाबले में कहां फंसा है पेच?

सुपर 8 का मुकाबला 8 टीमें दो ग्रुपों में बंटकर खेल रही हैं. ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम खेल रही है. ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम खेल रही हैं. दोनों ग्रुप से दो–दो टीमों को सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है. ग्रुप 2 से इंग्लैंड की टीम सेमीफाइल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. इंग्लैंड की टीम 4 पॉइंट्स के साथ ग्रुप 2 में टाॅप पर है उसका रन रेट +1.491. इंग्लैंड की टीम अब अपने पूरे लय में नजर आ रही है और मजबूत स्थिति में है. इंग्लैंड ने कैंडी में श्रीलंका पर 51 रन की जीत के साथ सुपर आठ में जीत की शुरुआत की और फिर पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जीत पक्की कर ली.

दूसरी टीम न्यूजीलैंड है जो 3 पॉइंट्स और + 3.050 रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. दोनों टीमों के बीच 27 फरवरी को मुकाबला होना है, जो यह तय करेगा कि क्या ग्रुप से न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल खेलेगी या नहीं. अगर न्यूजीलैंड की टीम मैच जीत जाती है, तो उसके  लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा,  लेकिन अगर टीम हार गई और पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया, तो फिर न्यूजीलैंड की जगह पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के  लिए क्वालीफाई कर सकती है,  लेकिन फैसला रन रेट के आधार पर होगा क्योंकि पाकिस्तान की जीत और न्यूजीलैंड की हार के बाद दोनों टीमों के पास 3–3 प्वाइंट्‌स हो जाएंगे.  

क्या भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर पाएगा?

ग्रुप 1 में अभी दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर है और उसके कुल अंक 4 हैं और रन रेट +2.890. सुपर 8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का अंतिम मैच जिम्बाब्वे के साथ होना है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका आसानी से जीत दर्ज करेगा इसमें कोई दो राय नहीं. दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसके पास  2 प्वाइंट्‌स हैं और रन रेट +1.791 है. हालांकि शुरुआत से वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन सुपर 8 में उसे दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज का अंतिम मुकाबला भारत से 1 मार्च को खेला जाना है. सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए वेस्टइंडीज को भारत पर जीत दर्ज करने की होगी, तभी वेस्टइंडीज सेमीफाइनल खेल पाएगा.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत के पास भी 2 प्वाइंट्‌स हैं और रन रेट -0.100 है. भारत को अगर सेमीफाइनल खेलना है तो उसे किसी भी हालत में वेस्टइंडीज को हराना होगा, तभी भारत सेमीफाइल खेल पाएगा. इस लिहाज से भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए ही 1 मार्च का मैच बहुत महत्वपूर्ण है. जो टीम मैच जीतेगी उसे सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा. अगर ग्रुप 1 से भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है और ग्रुप 2 से पाकिस्तान भी किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो संभव है कि भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 विश्वकप का फाइनल खेले, लेकिन इसके लिए दोनों ही टीमों को अपना पूरा जोर लगाना होगा.

ये भी पढ़ें : क्या थी दिल्ली सरकार की शराब नीति, जिसने अरविंद केजरीवाल को पहुंचाया था जेल, अब हुए बरी

 क्या टीम इंडिया, टीम हिंदुत्व है? सोशल मीडिया पर भिड़े आकाश चोपड़ा और बिहार के सीनियर पत्रकार रिफत जावेद

 केरलम को हां, बांग्ला को ना क्यों? राज्यों और शहरों का नाम बदलने की प्रक्रिया और राजनीति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >