शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली फिल्म ‘रणबाली’ का फर्स्ट लुक वायरल, वीडियो में दिखा जबरदस्त रोमांस

Ranabaali First Look: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद उनकी नई फिल्म ‘रणबाली’ की पहली झलक सामने आई है. वीडियो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और वेडिंग सीन ने फैंस को काफी एक्साइट कर दिया है. जानिए कब होगी रणबाली फिल्म रिलीज?

Ranabaali First Look: साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों ने शादी रचाई, जहां सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी की खबर के बाद फैंस अभी जश्न मना ही रहे थे कि अब कपल की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की एक झलक भी दिखाई गयी है. 

‘रणबाली’ में फिर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

रश्मिका और विजय इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. अब ‘रणबाली’ में दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करती दिखाई देगी. मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक शेयर की है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. वीडियो में हिंदी गाना ‘ओ मेरे साजन’ भी सुनाई दे रहा है, जिसे अजय-अतुल ने कंपोज किया है, जबकि श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है. खास बात यह है कि झलक में शादी का सीन भी दिखाया गया है, जहां दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. वीडियो के अंत में ‘हैप्पी मैरिड लाइफ विजय और रश्मिका’ लिखा नजर आता है, जिसे देखकर फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं.

पोस्टर के साथ रिलीज हुआ ये वीडियो

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘रणबाली’ 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है. बताया जा रहा है कि इसकी कहानी 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश राज के दौर की कुछ असल घटनाओं से प्रेरित है. मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शादी के बाद अब दोनों अपने काम पर लौटते दिख रहे हैं और फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: 8 साल पहले रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, विजय संग करने जा रही हैं शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >