ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर आएगा जेनरेशन लीप? क्या बदलेगी पूरी कहानी?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो यह रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर जेनरेशन लीप की खबरों से सुर्खियों में है. आठ साल के लीप के बाद अब 2026 में 20 साल की छलांग की चर्चा है. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर चर्चा में है. कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा रहा यह शो एक और बड़े जेनरेशन लीप की तैयारी कर रहा है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स कहानी को नया मोड़ देने के लिए आगे चलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं. मौजूदा ट्रैक अभीरा और अरमान की कहानी पर आधारित है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीजन टॉप पांच शोज में अपनी जगह बनाने में संघर्ष कर रहा है. अब कहा जा रहा कि एक और लीप शो में आएगा.

क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आठ साल का लीप आ चुका है. लीप के बाद अभीरा और अरमान की बेटी मायरा और मुक्ति बड़ी हो गई है. गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो में जेनरेशन लीप आने वाला है और मेकर्स पर्दे के पीछे बड़ी लीप की प्लानिंग कर रहे हैं. इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री में चर्चा है कि अगर आने वाले महीनों में टीआरपी में स्थिर सुधार नहीं हुआ, तो साल 2026 में लगभग 20 साल का जेनरेशन लीप लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह शो की पांचवीं पीढ़ी होगी. हालांकि अभी तक चैनल या प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कौन होगा शो का अगला चेहरा?

यह पहली बार नहीं होगा जब शो में बड़ा बदलाव देखने को मिले. इससे पहले भी कहानी में कई बड़े ट्विस्ट और लीप लाए गए, जिनकी वजह से शो ने नई शुरुआत की और दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी. जब शो में चौथा जेनरेशन लीप आया था तो इसमें रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला मुख्य किरदार में दिखे. दोनों ने हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ को रिप्लेस किया था. अब देखना होगा कि लीप के बाद शो का नया चेहरा कौन बनता है.

यह भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभीरा की तीखी बहस, विद्या के सामने खुला बड़ा राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >