हीरोइन बनने जा रहीं तान्या मित्तल, एकता कपूर ने ऑफर किया बड़ा शो

Tanya Mittal Meets Ekta Kapoor: बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल को एकता कपूर ने बड़ा ऑफर दिया है. हाल ही में हुई मुलाकात में एकता ने तान्या को लिखित ऑफर दिया. वहीं तान्या ने भी इस ऑफर को सपने के सच होने जैसा बताया और एकता के नाम इमोशनल पोस्ट शेयर किया. पढे़ं तान्या ने क्या कहा?

Tanya Mittal Meets Ekta Kapoor: ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड के बाद से ही तान्या मित्तल की किस्मत बदलती नजर आ रही है. शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं टीवी क्वीन एकता कपूर ने तान्या को काम का ऑफर दिया था. तब से फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिर यह कोलैबोरेशन कब शुरू होगा. अब खुद तान्या ने एकता कपूर के साथ अपनी नई प्रोफेशनल शुरुआत की पुष्टि कर दी है.

एकता कपूर के घर पहुंचीं तान्या

हाल ही में तान्या मित्तल एकता कपूर के घर उनसे मिलने पहुंचीं. इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में तान्या ने मुस्कुराते हुए पूछा, “मैम, आप को मुझसे मिलकर कैसा लगा?” इस पर एकता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बिग बॉस के घर में जो रोल ऑफर किया था, उसके बाद मिलने में काफी वक्त लग गया. जब तान्या ने पूछा कि ऑफर अभी भी है या नहीं, तो एकता ने साफ शब्दों में कहा, “मेरे पास आपके लिए लिखित ऑफर है. मैं आपके साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं.” तान्या ने तुरंत हंसते हुए पूछा, “तो मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना?” इस पर एकता ने जवाब दिया, “बिल्कुल बन जाएंगी.” एकता ने तान्या के लिए लाए गए गिफ्ट्स का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह साथ लंबे समय तक चलेगा.

तान्या ने शेयर किया इमोशनल नोट

इस खास मुलाकात के बाद तान्या ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि सपने सच होते हैं और एकता कपूर से मिलकर उन्हें इस बात पर पूरा यकीन हो गया. तान्या ने एकता को सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक एहसास बताया. उन्होंने आगे कहा कि एकता कपूर इंडस्ट्री की क्वीन होने के साथ-साथ सपनों को हकीकत में बदलने वाली ताकत हैं. इतनी सफलता के बावजूद उनकी सादगी और गर्मजोशी उन्हें सबसे अलग बनाती है. तान्या ने खुद को बेहद खुश, आभारी और प्रेरित बताया.

यह भी पढे़ं: Dhurandhar AI Cast: काजोल बनीं रहमान डकैत और प्रियंका हमजा, राखी सावंत को मिला ये किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >