8 महीने की प्रेग्नेंसी में हेमा मालिनी ने शूट किया था ये होली गाना, फैंस को भनक तक नहीं लगी

Holi Song: फिल्म ‘राजपूत’ के होली गाने ‘भागी रे भागी बृजबाला’ की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं. बावजूद इसके उन्होंने पूरे जोश के साथ गाना की शूटिंग पूरी की. उनकी एनर्जी देखकर दर्शकों को उनकी प्रेग्नेंसी का अंदाजा तक नहीं हुआ. जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी…

Holi Song: होली और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से खास रहा है. रंग, मस्ती और गानों के बिना ये त्योहार अधूरा सा लगता है. लेकिन जब बात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की हो, तो होली का जश्न और भी यादगार बन जाता है. फिल्म ‘राजपूत’ का सुपरहिट गाना ‘भागी रे भागी बृजबाला’ आज भी होली की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होता है. हालांकि इस गाने से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जो इसे और भी खास बना देता है.

8 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग

बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के समय हेमा मालिनी 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं. वह अपनी पहली बेटी ईशा देओल को जन्म देने वाली थीं. बावजूद इसके, उन्होंने अपने काम को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती. धर्मेंद्र के साथ इस होली सॉन्ग की शूटिंग उन्होंने पूरे जोश और एनर्जी के साथ पूरी की. बताया जाता है कि उन्होंने खास तरह की कॉस्ट्यूम पहनी थी ताकि उनका बेबी बंप कैमरे में नजर न आए.

फैंस को नहीं हुई भनक

होली के गानों में रंग, भीड़, डांस और ढेर सारी भागदौड़ होती है. ऐसे माहौल में शूटिंग करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं होता, खासकर तब जब वह प्रेग्नेंट हो. लेकिन हेमा मालिनी ने इसे बेहद सहज अंदाज में निभाया. उनकी परफॉर्मेंस इतनी नैचुरल और एनर्जेटिक थी कि दर्शकों को जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि वह उस समय मां बनने वाली थीं. बाद में साल 1981 में उन्होंने ईशा देओल को जन्म दिया.

यह भी पढे़ं: हीरोइन बनने जा रहीं तान्या मित्तल, एकता कपूर ने ऑफर किया बड़ा शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >