Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभीरा-अरमान को अलग करने के लिए रूही से दादी सा ने मिलाया हाथ, चलेगी ये चाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को ताना मारता है. अभीरा इसपर नाराज हो जाती है और कहती है वो नहीं बदला है और उसकी बातें भी वैसी ही है. दूसरी तरफ दादी सा किसी बात को लेकर परेशान है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित लीड रोल प्ले कर रहे हैं. तीनों की कहानी दर्शकों को भा रही है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अभीरा वापस पोद्दार हाउस आ गई है. उसके वापस आने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि दादी सा और रूही उसके आने से खुश नहीं है. अभीरा के फैंस कंफ्यूज है कि क्या सच में अभीरा अपनी शादी को एक मौका देना चाहती है. या अभीरा के मन में कुछ और चल रहा है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा, रूही के साथ हाथ मिला लेगी, ताकि वो अभीरा और अरमान को जल्द से जल्द अलग कर पाए.


अरमान और अभीरा के बीच होगी लड़ाई
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या सबको बताती है कि वो इस घर की हमेशा से बहू रही, लेकिन वो कभी भी माधव की पत्नी नहीं थी और ना होगी. अभीरा, अरमान से कहती है कि वो चाहती है कि माधव और विद्या का रिश्ता मजबूत हो. वो उसे बताती है कि विद्या उससे अभी नाराज है, लेकिन उसने हमेशा उसे एक मां की तरह ही प्यार किया है. वो दोनों की शादी बचाने की बात कहती है. हालांकि अरमान उसे ताना मारता है कि कैसे उसने देव और चारू के रिश्ते को खतरे में डाल दिया. अभीरा उसकी बात सुनकर चौंक जाती है और कहती है कि वो कभी नहीं बदलेगा और अभी भी वैसा ही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा ने दिखाया अपना असली चेहरा, दादी सा-संजय को सिखाया सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या दोबारा होगी अभीरा और अरमान की शादी, आएगा बड़ा ट्विस्ट, BTS तसवीरें वायरल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा, मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे


दादी सा अरमान को सौपेंगी तलाक के पेपर्स
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान के कमरे के दरवाजे पर कील ठोकना शुरू कर देती है. अभीरा के सिर पर दरवाजा गिर जाता है और उसे चोट लग जाती है. अरमान उसका ख्याल रखता है. दादी सा इस तरह से अरमान को अभीरा का ख्याल रखता देख परेशान हो जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही दादी सा से कहती है कि उन्हें परेशान नहीं होने की जरूरत है क्योंकि अरमान, अभीरा के प्यार में नहीं पड़ेगा. दादी सा कहती है कि उसे यकीन है कि अरमान को उससे प्यार हो जाएगा. दादी सा, अरमान को तलाक के पेपर्स देती है और उसपर तुरंत साइन करने के लिए कहती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: क्या अरमान के साथ अपनी शादी को एक मौका देगी अभीरा, दादी सा से कहेगी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >