Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: नई दुल्हन की तरह पोद्दार हाउस में होगा अभीरा का स्वागत, रूही लाएगी नई मुसीबतें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि पोद्दार परिवार अभीरा का गाने-बाजे के साथ स्वागत करेगा. हालांकि दादीसा ये क्लियर कर देगी कि वह यहां किसी की बहू, भाभी या फिर पत्नी नहीं है. इधर रूही अभीरा को अरमान से दूर करने के लिए प्लान बनाएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है हर एपिसोड के साथ और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. इसके ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. हम सभी ने देखा है कि कैसे रूही अरमान को अभीरा के साथ अपना रिश्ता खत्म करने के लिए मजबूर कर रही है. वह यह बताकर समस्या पैदा करती है कि अभीरा को चारु और देव के अफेयर के बारे में पता था. पोद्दार अभीरा को दोषी ठहराते हैं और उससे नफरत करने लगते हैं. हालांकि, अभीरा और अरमान की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की सच्चाई हर किसी का दिल तोड़ देती है. अभीरा पोद्दार का घर छोड़ देती है और गर्ल्स हॉस्टल में रहती है. हालांकि, हम देखते हैं कि माधव दादीसा से कह रहा है कि अगर अभीरा घर नहीं लौटी तो वह विद्या और पोद्दार से सारे रिश्ते तोड़ देगा.


दादीसा अभीरा को घर वापस लाने का करती है रिक्वेस्ट
दादीसा असमंजस में है और हमने यह भी देखा कि जब अभीरा के रेव पार्टी में पकड़े जाने की खबर सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया. हालांकि, अभीरा खुद को बचा लेती है, क्योंकि वह केवल कृष का पर्स वापस करने के लिए वहां गई थी, लेकिन माधव के रिक्वेस्ट पर, दादीसा अभीरा को वापस घर लाने का फैसला करती है और अरमान से उसे वापस लाने के लिए कहती है. रूही ऐसा नहीं होने देना चाहती और अरमान से ऐसा न करने की विनती करती है, क्योंकि इससे उनकी लव लाइफ फिर से खराब हो जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या दोबारा होगी अभीरा और अरमान की शादी, आएगा बड़ा ट्विस्ट, BTS तसवीरें वायरल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या माधव तोड़ देगा विद्या से रिश्ता, अभीरा को वापस लाने के लिए दादी दा को मिला 2 दिन का समय

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अरमान को दिया तलाक के कागजात, क्या रूही का सपना होगा पूरा


अभीरा दादीसा के सामने रखेगी शर्त
इधर अरमान अपनी पत्नी को वापस लाने जाता है, लेकिन वह वापस नहीं आती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि माधव पोद्दार हाउस छोड़ने वाला है, लेकिन अभीरा दादीसा को फोन करेगी और उसे बताएगी कि वह वापस आ जाएगी, लेकिन उसे कुछ शर्तें माननी पड़ेगी. अभीरा दादीसा और अरमान से उसे घर ले जाने के लिए कहेगी क्योंकि घर में एक नई दुल्हन का स्वागत ऐसे ही किया जाता है. सभी अभीरा के आते ही नाचेना-गाना शुरू करेंगे. हालांकि, हम दादीसा को अभीरा से कहते हुए देखेंगे कि वह दुनिया के लिए केवल पोद्दार घर की बहू होगी लेकिन परिवार में वह किसी की बहू, भाभी या पत्नी नहीं होगी.


अभीरा की लाइफ में रूही लाएगी मुसीबतें
रूही भी अभीरा के लिए समस्याएं पैदा करने का प्लान बनाना शुरू कर देगी. वह अभीरा को फिर से सबका दिल जीतने और अरमान के करीब जाने से रोकने के लिए ऐसा करेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजुरिया, सचिन त्यागी, गर्विता साधवानी, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, विनीत रैना, संदीप राजोरा, गौरव शर्मा, श्रुति पंवार, सिद्धार्थ वासुदेव, सिकंदर खरबंदा अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: क्या अरमान के साथ अपनी शादी को एक मौका देगी अभीरा, दादी सा से कहेगी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >