Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पुराने रोहित ने रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- लोग नये किरदार को…

राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में अब शिवम खजूरिया की जगह रोमित राज नजर आ रहे हैं. रोमित नये रोहित के रोल में दर्शकों को इम्प्रेस करने में लगे हुए है. अब रोमित द्वारा रिप्लेस करने पर शिवम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता में रोमित राज ने शिवम खजूरिया की जगह ले ली है. लीप के बाद रोमित नये रोहित के रोल में दिख रहे हैं. हालांकि शिवम के फैन रोमित के आने से थोड़े खुश नहीं है. वहीं, रोमित को यकीन है कि फैंस उसे स्वीकार कर लेंगे. रोहित के आने से पोद्दार हाउस में हलचल मच गई है. सबने सोच लिया था कि रोहित कभी वापस नहीं आएगा, लेकिन वो वापस आ गया. रोहित के आने से रूही भी आ गई है. हालांकि रोहित को लगता है कि अरमान ने उसे धोखा दिया है और अपने और रूही के रिश्ते के बारे में उसे बताया नहीं था. वहीं, शिवम ने रोमित के द्वारा रिप्लेस करने पर बात की.

शिवम खजूरिया ने कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजूरिया का किरदार रोहित कुछ महीनों तक ही दिखाया गया था. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में रिप्लेस होने पर रिएक्ट किया है. शिवम ने कहा, “राजन सर ने मेरे लिए कुछ अच्छा प्लान किया है. मैं अपने रोल रोहित को मिस करने वाला हूं.” साथ ही एक्टर ने कहा कि वो चाहते हैं कि लोग नये किरदार को भी उतना ही प्यार दे, जितना उन्हें मिला है. शिवम ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि वो जल्द ही कोई खुशखबरी देंगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अभीरा और अरमान की खत्म नहीं हो रही मुश्किलें

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित के आने से रूही का पोद्दार हाउस आने का रास्ता साफ हो गया. वहीं, अभीरा और अरमान की शादी दादी सा ने रोक दिया. दादी सा नहीं चाहती अभीरा की शादी आरमान से हो. दादी सा को हार्ट अटैक आ गया था और ऐसे में अरमान, अभीरा से शादी नहीं रक पाया. अरमान ने अभीरा के सामने शादी करने का प्रप्रोजल रखा. अभीरा दादी सा का दिल दुखाकर पोद्दार हाउस की बहू नहीं बनना चाहती. दादी सा शर्त रखती है कि अभीरा पोद्दार हाउस में नहीं रहेगी, तभी वो घर आएगी. ऐसे में अभीरा फिर से आउटहाउस में रहने का फैसला लेती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >