Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभीरा को मिलती है इतनी फीस, जब फैमिली फ्रेंड की बात सुन शॉक्ड हो गई थी समृद्धि शुक्ला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा के रोल को खूब प्यार मिल रहा है. एक्ट्रेस की एक्टिंग और बेबाकी सभी को रोमांचित कर रही हैं. अब समृद्धि शुक्ला ने खुलासा किया कि एक फैमिली फ्रेंड ने उनसे ऐसा सवाल पूछा, जिसे सुनकर वह शॉक्ड रह गई थी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है को खूब प्यार मिल रहा है. सीरियल 2009 से चल रहा है और इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. इसकी टीआरपी भी काफी शानदार है और यह टॉप पांच में शामिल है. शो में चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभीरा और अरमान बनकर सभी का दिल जीत रहे हैं. हाल के एपिसोड में, हम अभीरा, अरमान और रूही के बीच लव ट्रायंगल देखते हैं. समृद्धि को अभीरा के रूप में उनके परफॉर्मेंस के लिए पसंद किया गया है. वह इस आइकॉनिक शो की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं.


समृद्धि शुक्ला को उनकी एक्टिंग के लिए मिल रहा है खूब प्यार
हिना खान, शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ की तरह ही समृद्धि ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. हर कोई एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ जानना चाहता है. उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. वह जब भी कोई इंटरव्यू देती हैं तो वह वायरल हो जाता है. समृद्धि ने हाल ही में सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में टेली मसाला से बात की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया उन लोगों के लिए कुछ भी कहने का माध्यम बन गया है जिनके पास कोई सही जानकारी नहीं है. ऐसी बहुत सी अफवाहें फैली हुई हैं जो सच नहीं हैं.

Also Read- MX Player पर फ्री में देखें अपने पार्टनर संग ये रोमांटिक वेब सीरीज, रिश्ता होगा मजबूत

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अरमान ने गुस्से में तोड़ा अभीरा का मंगलसूत्र, मुंह पर फेंका पानी

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अरमान-अभीरा के रिश्ते को दादीसा ने अपनाया, क्या टल जाएगा तलाक


समृद्धि शुक्ला ने सबसे अजीब अफवाहों के बारे में बात की
समृद्धि ने कहा कि सोशल मीडिया अच्छा भी है, क्योंकि उन्हें फैंस से बहुत प्यार मिलता है और वे उन्हें पर्सनल मैसेज भेजते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह अफवाहों पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करती हैं. साथ ही एक बार तो कुछ रूमर्स सुनकर वह पूरी तरह शॉक्ड भी हो गई थी. उन्होंने बताया कि उनके एक फैमिली फ्रेंड ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई सगा भाई है. उन्होंने उनकी फीस के बारे में भी पूछा, जिससे समृद्धि चौंक गई.


इस बातों को सुनकर शॉक्ड हो गई थी समृद्धि शुक्ला
समृद्धि शुक्ला ने उनसे पूछा कि सारी जानकारी आपको किसने दी. उन्होंने बताया कि कुछ रैंडम यूट्यूब चैनल में आपकी सारी डिटेल्स थी. एक्ट्रेस बोली, मैंने उनसे कहा कि इन सब फैक्ट्स पर यकीन न करें, ये गलत और बेबुनियाद होते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी उम्र, परिवार, उनकी प्रतिदिन की फीस आदि के बारे में गलत जानकारी दी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में विद्या को बताया, क्या अभीरा का कटेगा पोद्दार हाउस से पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >