Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या फिर से होगी इस शख्स की सीरियल में एंट्री, रोकेगा अरमान और रूही की शादी

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही ने विद्या को अरमान और अपने बारे में सब बता दिया है. पहले तो विद्या चौंक जाती है औऱ फिर वो दोनों की शादी कराने का फैसला करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आगे क्या होगा, इस बारे में फैंस जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. शो से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान का तलाक होने जा रहा है. पोद्दार हाउस में कागजात भी आ गए है. वहीं, अपकमिंग ट्रैक में रूही और अरमान की शादी का ट्रैक मेकर्स दिखाएंगे.


क्या अरमान और रूही की होगी शादी
राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ड्रामा दिखाया जा रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही ने विद्या को अरमान और अपने बारे में सब बता दिया है. पहले तो विद्या चौंक जाती है और फिर वो दोनों की शादी कराने का फैसला करती है. रूही इस बात से खुश है कि अब अभीरा बीच में नहीं आएगी. वहीं, कहा जा रहा है कि अपने परिवार की खुशी के लिए अरमान इस शादी के लिए मान जाएगा. आने वाले एपिसोड में रूही और अरमान की शादी हो हो जाएगी. हालांकि ये सारी चीजें मनीष के सपने में होगी. मनीष सपना देखते हैं कि रूही और अरमान एक-दूसरे को वरमाला पहनाता हैं और उनकी शादी हो जाती है. सपने में अरमान से रूही शादी का तोहफा मांगती है और वो उसे अभीरा संग तलाक के पेपर्स देते हैं. मनीष ये सपना देखकर काफी परेशान हो जाता है क्योंकि वो अरमान के लिए अभीरा को ही परफेक्ट च्वाइस मानता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में अपनी फीस को लेकर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, समृद्धि शुक्ला बोलीं- ये सिर्फ प्रोडक्शन हाउस…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में विद्या को बताया, क्या अभीरा का कटेगा पोद्दार हाउस से पत्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अदालत में झूठ बोलेगी अभीरा, क्या उसके सामने आएगा अरमान और रूही के अतीत का सच


क्या रोहित की फिर से होगी री-एंट्री
क्या मनीष का सपना सच होगा. क्या सच में अरमान और रूही की शादी हो जाएगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रूही और अरमान की शादी से पहले रोहित की फिर से एंट्री होगी. बता दें कि रोहित, रूही का पति है और वो काफी समय से लापता है. हालांकि पोद्दार परिवार वाले समझते हैं कि उसकी मौत हो गई है. भले ही रूही और अरमान एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन अरमान ने अपनी फैमिली की वजह से उन दोनों की शआदी होने दी. वहीं, उसने अक्षरा से किए गए वादे को निभाने के लिए अभीरा से शादी कर ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा को अरमान ने मारा था थप्पड़, रोहित पुरोहित ने कहा- समृद्धि शुक्ला को हल्का सा थप्पड़…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >