Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अरमान रियल लाइफ में बने पिता, पत्नी शीना बजाज ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई नन्हे मेहमान की झलक

Rohit Purohit Blessed With Baby Boy: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम रोहित पुरोहित पिता बन गए है. उनकी पत्नी शीना बजाज ने बेटे के जन्म दिया है. कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद उनके पोस्ट पर खूब सारे कमेंट्स आने लगे.

Rohit Purohit Blessed With Baby Boy: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहित पुरोहित, अरमान पोद्दार का किरदार निभाते हैं. शो दर्शकों को काफी पसंद आता है. शो में उनकी जोड़ी अभीरा के साथ बनी है. हालांकि उनकी रियल लाइफ वाइफ का नाम शीना बजाज है. कपल ने कुछ महीनों पहले फैंस को बताया था कि उनके घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. अब फाइनली गुड न्यूज आ गई है. रोहित और शीना माता-पिता बन गए है. शीना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है.

रोहित पुरोहित बने पिता

रोहित पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वह पिता बन गए है. शादी के 6 साल बाद कपल के घर खुशियां आई है. रोहित ने लिखा, इट्स ए बॉय. आपके प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए थैंक्यू. पोस्ट में उनके बेटे की झलक भी दिखी है. हालांकि अभी तक उन्होंने बच्चे का नाम रिवील नहीं किया है. उनके पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत सारी बधाई और छोटे को आशीर्वाद. एक यूजर ने लिखा, आपकी खुशियों को किसी की नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, आप सब खुश रहे.

साल 2019 में रोहित ने शीना बजाज से की थी शादी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम रोहित पुरोहित और शीना बजाज की लव स्टोरी बहुत खास है. दोनों की मुलाकात साल 2012 में टीवी शो ‘अर्जुन’ के सेट पर हुई थी. शुरुआत में वे अच्छे दोस्त बने और वक्त के साथ उनकी दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई. शीना ने रोहित को प्रपोज किया था और तभी से दोनों की रोमांटिक जर्नी शुरू हुई. लगभग छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने अपने रिश्ते को हमेशा के लिए निभाने का फैसला लिया. 22 जनवरी 2019 को दोनों ने शादी कर ली.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा को साथ देखकर गीतांजलि करेगी ये काम, एक साथ पोद्दार हाउस से गायब होंगे ये 3 लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >