Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, इस एक्टर के साथ करेगी रोमांस

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ अब नये शो में नजर आने वाली है और इसका बीटीएस वीडियो सामने आया है. वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हो गए है. वीडियो में प्रणाली का नया लुक दिखेगा.

Pranali Rathod New Show Durga: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ अब किस सीरियल में नजर आएंगी, ये फैंस जानना चाहते थे. अब इसकी डिटेल सामने आ गई है. प्रणाली को फैंस अक्षरा के रोल से पहचानते हैं. शो में लीप आने से पहले प्रणाली का ट्रैक मेकर्स ने खत्म कर दिया था. उसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि वह किस शो में दिखेंगी. अब एक्ट्रेस नये प्रोजेक्ट दुर्गा में नजर आने वाली है और इसका बीटीएस वीडियो सामने आया है.

प्रणाली राठौड़ का नया शो

बैरिस्टर बाबू फेम एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ का नया शो दुर्गा है, जो कलर्स पर आएगा. शो में उनके साथ शो अग्निसाक्षी…एक समझौता फेम एक्टर आशय मिश्रा नजर आएंगे. एक्स पर शो के बीटीएस वीडियो वायरल हो रहे हैं. फोटो में प्रणाली एथनिक लुक में दिख रही है. नया लुक उनपर काफी जच रहा है. इसके अलावा आशय भी काफी स्मार्ट लग रहे हैं. बता दें कि प्रणाली कई शोज में काम कर चुकी है, जिसमें प्यार पहली बार, क्यों उत्थे दिल छोड़ आया, जात ना पूछो प्रेम की शामिल है.

Also Read: EXCLUSIVE: झारखंड में 10 कंपनियां करेंगी 13 हजार करोड़ का निवेश, 20 हजार को रोजगार 

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये रोहित ने रूही संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने पिछले शो में…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

प्रणाली राठौड़ ने दो साल तक किया था ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम

वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ के किरदार की बात करें तो उन्होंने अक्षरा का रोल दो साल तक निभाया था. हर्षद चोपड़ा के साथ उनकी जोड़ी काफी जमती थी. वहीं, सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अरमान और अभीरा की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही. रोहित के वापस आने से रूही भी पोद्दार हाउस में दोबारा आ गई है. कावेरी ने अरमान से उसका केबिन, सारा केस छीन लिया है और रोहित को दे दिया है. दादी सा कहती है रोहित ही इसका असली हकदार है. अरमान को काफी बुरा लगता है, लेकिन वो अपने भाई के लिए काफी खुश है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >