Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, अरमान ने बड़ा सच सबसे छिपाया, रूही का रास्ता होगा साफ

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही पोद्दार हाउस छोड़कर विदेश जाना चाहती है. विद्या चाहती है अरमान उससे बात करें और उसे जाने से रोक लें.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी हर दिन के साथ मजेदार होती जा रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रोहित के आने से परिवार के सारे लोग खुश है. वहीं, रोहित और अरमान के बीच में जो गलतफहमी हुई है, अभीरा उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ रूही अब रोहित के साथ नहीं रहना चाहती है और उससे तलाक लेना चाहती है. इसमें अभीरा उसका साथ दे रही है, जो अरमान को पसंद नहीं आ रहा है. वह उसे थप्पड़ भी मारता है.

रूही को यूएस जाने से क्या रोक पाएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही यूएस शिफ्ट होने का फैसला करती है. विद्या, अरमान को रूही को जाने से रोकने के लिए कहेगी. पहले तो अरमान मना करेगा. लेकिन विद्या उसे समझाती है कि अगर वह चली गई तो इसका सारा इल्जाम अभीरा के माथे पर आएगा. अरमान ये सुनकर रूही से बात करने का फैसला करेगा. वहीं, अभीरा ने रूही की वकील बनने के पीछे का कारण बताया. मनीष गोयनका की जिद की वजह से अभीरा को रूही का केस लेना पड़ा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अभीरा की जान खतरे में

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा एक-दूसरे के प्यार में पागल है. दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन दादी सा इसके खिलाफ है. अभीरा की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है और वो अपना टेस्ट करवाती है. अरमान उसका ब्लड टेस्ट रिपोर्ट लेने जाता है और रिपोर्ट देखकर हैरान हो जाता है. रिपोर्ट देखकर वो काफी ज्यादा परेशान हो जाएगा. अभीरा को एक जानलेवा बीमारी है और अरमान ये सोचकर घबरा जाता है कि वो उसे कहीं खो ना दें. क्या अरमान, अभीरा को बचा पाएगा.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >