Wednesday 2: वेडनेसडे एडम्स के नए रहस्यमयी सफर के लिए हो जाए तैयार, इस दिन होगी नेटफ्लिक्स के हॉरर सीरीज की वापसी

Wednesday 2: नेटफ्लिक्स ने अपने डार्क कॉमेडी, मिस्ट्री और हॉरर सीरीज वेडनेसडे 2 की अनाउंसमेंट कर दी है. इस सीरीज में जेना ओर्टेगा वेडनेसडे एडम्स का किरदार निभा रही हैं

Wednesday 2: नेटफ्लिक्स के साल 2022 के पॉपुलर हॉरर सीरीज वेडनेसडे को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस मिस्ट्री सीरीज के अंत में कई ऐसे सवाल रह गए थे, जिसके जवाब के लिए दर्शक इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब इन्हें और न इंतजार कराते हुए नेटफ्लिक्स ने आखिरकार इसके सीजन 2 की घोषणा कर दी है. साथ ही सीरीज यह भी दावा करती है कि इस सीजन में पहले से ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे. इस अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

कब रिलीज होगी वेडनसडे 2

नेटफ्लिक्स ने हॉरर-मिस्ट्री सीरीज ‘वेडनेसडे 2’ की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है. जिसके नीचे कैप्शन लिखा है कि, “देखो वो आ गया- ए बीटीएस लुक एट वेडनेसडे सीजन 2.” इस वीडियो में वेडनेसडे एडम्स उर्फ जेना ओर्टेगा का रहस्यमयी अंदाज देखने को मिल रहा है. यह सीरीज अगले साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने इसके रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीरीज अगले साल की गर्मियों में दस्तक देगी.

Also Read: Netflix Squid Game 2: स्क्विड गेम के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हुआ, इस दिन नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा मौत का खतरनाक खेल

Also Read: Netflix पर बॉलीवुड की इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को देख, आंखे फटी की फटी रह जाएंगी

वेडनसडे की कहानी

वेडनेसडे एडम्स अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है. सीरीज की कहानी इसी की मिस्टीरियस जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. वेडनेसडे नेवरमोर एकेडमी में पढ़ती है, जहां वह कई अजीब घटनाओं का सामना करती है. इस सीरीज में डार्क कॉमेडी, मिस्ट्री और थ्रिल एक साथ देखने को मिलता है. इस सीरीज ने जेना ऑर्टेगा के अलावा, स्टीव बुसेमी, बिली पाइपर, थांडीवे न्यूटन और हेली जोएल ओसमेन जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Netflix: इस वीकेंड जॉम्बीज की इन फिल्मों-सीरीज को करें बिंज वॉच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >