The Family Man 3: ‘पाताल लोक’ फेम इस एक्टर की हुई ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में धांसू एंट्री, दिखेगा भयानक अंदाज

मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन सुपरहिट हुए थे. इस सीजन एक नये एक्टर की एंट्री हो गई है, जिसका नाम जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.

The Family Man 3: वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन सबसे पहले साल 2019 में रिलीज हुआ था. डायरेक्टर राज और डीके की जोड़ी ने इस सीरीज से धमाल मचा दिया था. उसके बाद ‘द फैमिली मैन’ का दूसरा सीजन दोनों दर्शकों के बीच लेकर आए. दोनों सीजन सुपरहिट रही और इसकी लोकप्रियता देखने लायक थी. फैंस दिल थाम कर तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं और एक गुडन्यूज सामने आयी है. सीरिज में एक एक्टर की एंट्री होने वाली है.

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में किस एक्टर की हो रही एंट्री

मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में एक्टर जयदीप अहलावत की एंट्री हो रही है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, जयदीप ने सीरीज को ज्वाइन कर लिया है. एक्टर नागालैंड में शूटिंग शेड्यूल से जुड़े है और मेकर्स ने उनके किरदार के बारे में छिपा कर अभी रखा है. हालांकि उनका क्या किरदार होगा, इसके बारे मे जानकारी सामने नहीं आयी है. फिलहाल मेकर्स ने इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

जयदीप अहलावत पिछली बार किस फिल्म में नजर आए थे

हाल ही में जयदीप, आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘महराज’ में दिखे थे. फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार दिखा था. इस मूवी से जुनैद ने डेब्यू किया था. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

जयदीप अहलावत ने किन-किन शोज में काम किया है

एक्टर ने ‘द ब्रोकन न्यूज’ और ‘पाताल लोक’ जैसे पॉपुलर वेब सीरीज में काम किया है, ‘पाताल लोक’ में एक्टर ने हाथी राम चौधरी का किरदार निभाया था.

‘द फैमिली मैन’ में किसने- किसने किया है काम

‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि, शरद केलकर, श्रेया धनवंतरी, शारिब हाशमी ने काम किया है. दूसरे सीजन में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने विलेन का किरदार निभाया था.

Also Read- The Family Man 3 में नजर नहीं आएगा ये किरदार, खुद किया खुलासा, कहा- मुझे लगता है ये सीजन…

Also Read- The Family Man Season 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू, सामने आई ये तसवीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >