Panchayat के रिलीज से पहले देख डालें ये बेहतरीन वेब सीरीज, वीकेंड पर एक मिनट के लिए भी नहीं होंगे बोर

1 / 1
Panchayat के रिलीज से पहले देख डालें ये बेहतरीन वेब सीरीज, वीकेंड पर एक मिनट के लिए भी नहीं होंगे बोर
फुल स्क्रीन में देखें

panchayat

इस समय पंचायत सीजन 3 का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. एक लंबे इंतजार के बाद इसके रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. अगर आपको ऐसी सीरीज की कहानी पसंद है और गांव की कहानी देखना चाहते है, तो आपको ऐसे सीरीज के बारे में बताते हैं.

पंचायत वेब सीरीज दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. हाल ही में मेकर्स ने इसका रिलीज डेट ऐलान कर दिया है. ये 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. इसमें गांव की कहानी दिखाई गई है और इसके समस्याओं के बारे में बताया गया है. इसके दोनों सीजन काफी हिट हुए थे.

Khakee

वेब सीरीज खाकी: द बिहार चैप्टर में बिहार के एक छोटे से शहर की स्टोरी दिखाई गई है. ये सीरीज एक भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी की कहानी है जो एक आपराधिक गिरोह को खत्म करने की कोशिश करता है. इसे अगर आपने नहीं देखा है तो ये आपको एमएक्स प्लेयर पर मिल जाएगा.

Mirzapur

वेब सीरीज मिर्जापुर की कहानी यूपी के छोटे से शहर मिर्जापुर पर आधारित है. इसके दोनों सीजन ने कमाल कर दिया था और अब तीसरा सीजन आने वाला है. इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी ने काम किया है. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

Gullak

वेब सीरीज गुल्लक की कहानी बहुत ही प्यारी है. ये एक फैमिली की स्टोरी है, जिसमें चार लोग रहते है. उनके रोजमर्रा के संघर्षों की स्टोरी मेकर्स ने बड़े प्यार से दिखाया है. ये आपको सोनीलिव पर मिल जाएगी.

Bhaukaal

मुजफ्फरनगर में स्थापित, मोहित रैना की वेब सीरीज भौकाल एक एसएसपी के बारे में है. उसे अपराध खत्म करने का काम सौंपा गया है. इसे आप घर बैठे एमएक्स प्लेयर पर एंजॉय कर सकते हैं.

Laakhon mein ek

वेब सीरीज ‘लाखों में एक’ एक बेहतरीन सीरीज है और इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. इसकी कहानी रायपुर के आकाश नाम के एक लड़के के बारे में है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहता है, लेकिन परिवार की उम्मीदों के बीच फेंसा हुआ है.

Ranbaaz

वेब सीरीज रंगबाज गोरखपुर पर बेस्ड है और इसकी स्टोरी एक गैंगस्टर के राजनेता बनने की है. अगर आपने इसे नहीं देखा तो आफ इसे जी5 पर देख सकते हैं.

Panchayat 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खोजा अनोखा आइडिया, VIDEO देख फैंस का चकराया दिमाग, आप भी देखिए

YouTube पर फ्री में देखें ये दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज, कहानी यूनिक, होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >