Panchayat: ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ आसिफ खान ने की शादी, फैंस बोले- मुबारक फुलेरा के सबसे अच्छे…

Panchayat: वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान ने अपनी गर्लफ्रेंड से निकाह कर ली. शादी की फोटोज एक्टर ने शेयर कर दी है. तसवीरों पर यूजर्स उन्हें शादी के लिए बधाई दे रहे.

Panchayat: वेब सीरीज पंचायत में एक्टर आसिफ खान ने गणेश का किरदार निभाया था. फुलेरा के दामादजी के रूप में फैंस उन्हें पहचानते हैं. आसिफ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जेबा से शादी कर ली. एक्टर ने शादी की फोटोज अपनो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तसवीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

पंचायत फेम आसिफ खान ने की निकाह

पंचायत एक्टर आसिफ खान ने जेबा से 10 दिसंबर को निकाह किया. तसवीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘कुबूल है.10.12.24.’ फोटो में आसिफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं, जबकि जेबा ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है. दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक फोटो में आसिफ अपनी दुल्हन के माथे पर किस करते दिख रहे हैं. एक फोटो में वह जेबा को हग करते दिख रहे हैं. फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फैंस कर रहे बहुत फनी कमेंट्स

आसिफ खान के पोस्ट पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, ढेर सारी मुबारकबाद आप दोनों को. एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत मुबारक हो.’ एक यूजर ने लिखा, ‘भैया पन्नी वाली कुर्सी मत भूलना साथ ले जाना अब.’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुबारक फुलेरा के सबसे अच्छे दामाद को बहुत बहुत मुबारक.’ एक यूजर ने लिखा, ‘चक्का वाली कुर्सी मिली ना.’ एक यूजर ने लिखा, ‘बस नाराज मत होना अपनी शादी में.’ एक यूजर ने लिखा, ‘नई जिंदगी के लिए बधाई.’ बता दें कि एक्टर वेब सीरीज मिर्जापुर, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पगलैट, ककुडा और अग्निपथ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. उन्होंने हॉरर फिल्म परी में भी काम किया है. फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से अरमान अस्पताल में होगा एडमिट, क्या अपने प्यार के पास वापस लौट आएगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष आएगा अपनी असली मां के पास, अरमान और अभीरा के तलाक के पेपर्स बनवा रहा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >