Panchayat 3 की शूटिंग को लेकर नीना गुप्ता ने खोले राज, बोलीं- मैं जल रही थी और शिकायत कर रही थी…

वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 इसी महीने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है. इसमें मंजू देवी का रोल एक्ट्रेस नीना गुप्ता निभा रही हैं. शो की शूटिंग को लेकर उन्होंने बात की. बता दें कि इसमें जितेंद्र कुमार मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

Panchayat 3: जल्द ही वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पंचायत सीजन 3 के लिए दर्शकों को एक लंबा इंतजार करना पड़ा. इस सीजन में एक बार फिर से जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता रघुबीर यादव, सान्विका, चंदन रॉय नजर आएंगे. शो से हर किरदार को खूब लोकप्रियता मिली है, फिर चाहे वो नीना यानी मंजू देवी हो या फिर प्रधान जी. इस बीच नीना ने शो को लेकर अपडेट दिया है.


पंचायत सीजन 3 की शूटिंग को लेकर नीना गुप्ता ने खोले राज
नीना गुप्ता ने पंचायत सीजन 3 की शूटिंग को लेकर बात की. मिर्ची प्लस संग एक इंटरव्यू में नीना ने बताया कि, “जब हमने पंचायत सीजन 3 की शूटिंग की, तो लोगों की डेट संबंधी कारणों के कारण हमने इसे गर्मियों में शूट किया. हम अपने फेस और नेक पर गीला कपड़ा रखते थे. एक शॉट के दौरान मैं तेज धूप के नीचे खड़ी थी और निर्देशक ने ‘साउंड, एक्शन’ बोला. सारे छाते हटा दिए गए. शॉट शुरू होने में थोड़ा समय लगा और उस समय मैं जल रही थी.”

Panchayat 3 Trailer: इंतजार खत्म, इस दिन आपसे मिलने आएंगे फुलेरा के ‘सचिव जी’, जारी होगा पंचायत 3 का ट्रेलर

Panchayat 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खोजा अनोखा आइडिया, VIDEO देख फैंस का चकराया दिमाग, आप भी देखिए

OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय


नीना गुप्ता बोलीं- मैं अपने आप से शिकायत…
नीना गुप्ता ने आगे कहा, मैं अपने आप से शिकायत करते हुए कह रही थी, ‘ये क्या है? आगे एक्ट्रेस ने कहा, उस समय मुझे अहसास हुआ कि ये लाइफ में बहुत जरूरी है और इससे आप कहीं भाग नहीं सकते. आपको कोशिश करनी होगी, तो इसलिए इसे एक्सेप्ट कीजिए. जिस मोमेंट मैंने ऐसा किया, मैं ठीक थी. गौरतलब है कि पंचायत की कहानी गांव से जुड़ी हुई है. फुलेरा गांव की कहानी वेब सीरीज में दिखाई गई है. पहले सीजन में इंजीनियर ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी फुलेरा गांव में सचिव बनकर जाते है. वो गांव में ढलने की कोशिश करते है. जबकि दूसरे सीजन में सचिव जी के गांव वालों से अच्छे रिश्ते बन जाते हैं, लेकिन गांव में राजनीति की दस्तक देखने को मिलती है जो सचिव पर भारी पड़ती दिखाई देने लगती है. पंचायत तीसरा सीजन 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

YouTube पर फ्री में देखें ये दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज, कहानी यूनिक, होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >