Gullak Season 4 OTT: TVF के ‘गुल्लक’ सीजन 4 का दिल छूने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

‘गुल्लक’ सीजन 4 का ट्रेलर द वायरल फीवर ने जारी कर दिया है. ट्रेलर ऑडियंस के लिए एक और एंटरटेनमेंट से भरी और दिल को छू लेने वाली यात्रा का वादा करता है. इसके साथ ही रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Gullak Season 4 OTT Release Date: वेब सीरीज ‘गुल्लक’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. TVF (द वायरल फीवर) का ये सीरीज एक फैमिली एंटरटेनर है. श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट ‘गुल्लक’ के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं और ये इसने सोनी लिव पर ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस किया था. तीनों ही सीजन की कहानी दर्शकों के दिल को छू गई थी. अब चौथे सीजन का ट्रेलर आ गया है और इसके साथ ही रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है. ट्रेलर ऑडियंस के लिए एक और एंटरटेनमेंट से भरी और दिल को छू लेने वाली यात्रा का वादा करता है.


‘गुल्लक सीजन 4’ इस दिन हो रही रिलीज
TVF ने ‘गुल्लक सीजन 4’ का जबरदस्त ट्रेलर जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है. सोनी लिव ने इस शेयर कर लिखा, “लेकर जिंदगी की खनक, आ रही है नए किस्सों की गुल्लक! #GullakS4 की स्ट्रीमिंग 7 जून से एक्सक्लूसिव तौर से Sony LIV पर होगी. ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ट्रेलर देख के ही इमोशनल हो गया. एक यूजर ने लिखा, बेसब्री से इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. एक अन्य यूजर ने लिखा, एकमात्र शो जिसके अगले सीजन का न केवल मुझे बल्कि पूरे परिवार को इंतजार है.

Gullak 4 OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पॉपुलर वेब सीरीज गुल्लक सीजन 4, आमलोगों से जुड़ी है सीरीज

Panchayat 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खोजा अनोखा आइडिया, VIDEO देख फैंस का चकराया दिमाग, आप भी देखिए

OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय


गुल्लक में दिखाई जाती है मिश्रा परिवार की कहानी
गौरतलब है कि गुल्लक में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर लीड़ रोल निभा रहे हैं. इसमें मिश्रा परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसमें माता-पिता और उनके दो बेटे रहते हैं. बता दें कि पहली बार किसी इंडियन वेब सीरीज को चौथे सीजन को रीन्यू किया गया है. वहीं, टीवीएफ के पहले साप्ताहिक शो वेरी पारिवारिक को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इसके अलावा पंचायत सीजन तीन की भी घोषणा हो चुकी है और 28 मई को ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

Panchayat 3 Trailer: इंतजार खत्म, इस दिन आपसे मिलने आएंगे फुलेरा के ‘सचिव जी’, जारी होगा पंचायत 3 का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >