Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कुश शाह के अचानक शो छोड़ने पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गोली को दूर जाते…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कुश शाह ने 16 साल बाद अलविदा कह दिया. उनकी जगह नए गोली ने ली है. अब दिलीप जोशी ने कुश को एक इमोशनल विदाई दी. उन्होंने सीरियल से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हालांकि बीते कई सालों में कई कैरेक्टर्स ने कॉमेडी सीरियल को अलविदा कह दिया. आज तक फैंस उन्हें याद करते हैं, इसमें दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा जैसे नाम शामिल है. अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है, वो कोई और नहीं बल्कि गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह है. जी हां बीते दिनों मेकर्स ने अनाउंस किया कि कुश ने 16 साल बाद शो को अलविदा कह दिया है और उनकी जगह नए गोली ने ले ली है.

कुश शाह के शो छोड़ने पर दिलीप जोशी हुए इमोशनल

जैसे ही कुश ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कहा. वैसे ही दिलीप जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उसमें उन दिनों के क्लिप हैं, जब जेठालाल लंदन से वापस आए थे और पूरे गोकुलधाम सोसाइटी के लिए गिफ्ट्स लाए थे. उस टाइम गोली के घर गए थे, तो दोनों के बीच की जुगलबंदी देखने को मिल रही है. उन्होंने लिखा, “यह चुटकी हमें छोड़ने के लिए है, लेकिन मजाक के अलावा मैंने आपके साथ किए गए हर सीन का आनंद लिया है. आपको शुभकामनाएं! आप मुस्कुराहट फैलाते रहें! मैं आपको बंदूक की ‘गोली’ की तरह दूर तक जाते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं!”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को 16 साल बाद कुश शाह ने कहा अलविदा, ये शख्स बना नया गोली

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का ये किरदार आज तक नहीं आया है नजर, हर रोज होती है चर्चा, आप जानते हैं कौन है वो

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में आएगा तूफान, पोपटलाल को नहीं छोड़ेगा भिड़े, गोली से हुई बड़ी भूल

जेठालाल और गोली की जोड़ी थी सुपरहिट

बता दें, शो में जेठालाल और गोली अक्सर एक दूसरे को तंग करते देखे जाते थे. उन्होंने 16 सालों तक एक दूसरे संग काम किया है. उनकी जोड़ी टॉम एंड जेरी जैसी थी. एपिसोड की शुरुआत से ही फैंस को जेठा और गोली की जुगलबंदी पसंद आई है. गोली उर्फ ​​कुश ने शो के साथ अपनी जर्नी खत्म होने की अनाउंसमेंट काफी अलग स्टाइल में की.

कुश ने शो छोड़ते वक्त कही थी ये बात

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा, “जब यह शो शुरू हुआ, जब आप और मैं पहली बार मिले, मैं बहुत छोटा था. तब से आपने मुझे बहुत प्यार दिया है और इस परिवार ने मुझे उतना ही प्यार दिया है, जितना आपने मुझे दिया है. मैंने यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं. मैंने यहां खूब एन्जॉय किया है. मैंने अपना बचपन यहीं बिताया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं इस यात्रा के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया, मेरे किरदार को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे प्रेरित किया. उनके भरोसे के कारण कुश आज गोली बन गया.”

Entertainment Trending Videos

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्यों टूटी मधुबाला संग पोपटलाल की शादी, असित कुमार मोदी बोले- सही समय पर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >