वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ी टेंशन

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को माइनर ब्रेन हैमरेज होने के बाद मंगलवार शाम लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उनके हालत में सुधार बताया है. जानिए वेंटिलेटर से कब हटेंगे सलीम खान?

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 90 साल के सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया.

अचानक बढ़ गया था ब्लड प्रेशर

डॉक्टरों ने बताया कि अचानक उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था. उनके निजी डॉक्टर ने परिवार को बिना देर किए अस्पताल ले जाने की सलाह दी. अस्पताल में उनकी हालत को पहले स्थिर किया गया. शुरुआत में सर्जरी की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल उसे टाल दिया गया है क्योंकि उनकी सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.

सुनिये डॉक्टर ने क्या कहा?

सब ठीक रहा तो कल ICU में होंगे शिफ्ट

बुधवार दोपहर मेडिकल टीम ने जानकारी दी कि सलीम खान की हालत अब स्थिर है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें कल तक वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है. फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हाल जानने

उनकी तबीयत की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई. कई फिल्मी हस्तियां और परिवार के सदस्य लीलावती अस्पताल पहुंचे. मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर दो बार अस्पताल जाकर उनका हाल जान चुके हैं. जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी. ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘शक्ति’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्में इसी जोड़ी की देन हैं. इसी दौर में ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि बनी, जिसे अमिताभ बच्चन ने बड़े पर्दे पर अमर कर दिया. 

संजय दत्त भी पहुंचे अस्पताल

अभिनेता संजय दत्त भी अस्पताल पहुंचे. उनकी सुपरहिट फिल्म ‘नाम’ की कहानी सलीम खान ने लिखी थी. संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती भी जगजाहिर है. अस्पताल के बाहर उनकी मौजूदगी की तस्वीरें सामने आई हैं. फिलहाल परिवार और फैंस उनकी सेहत में जल्द सुधार की दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: सलमान के पिता सलीम खान का अफगानिस्तान कनेक्शन, दूसरे देश से आए थे भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >