नॉयना की चाल में फंसा देव, अखबार में छपवा दी शादी टूटने की खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में सूरत ट्रैक के बीच बड़ा ड्रामा, नॉयना की साजिश में फंसकर देव ने सलोनी से रिश्ता तोड़ने की खबर छपवा दी. तुलसी पर लगा आरोप, परिवार में बढ़ा तनाव. क्या सच सामने आ पाएगा या रिश्ते पूरी तरह टूट जाएंगे?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी की दुनिया में इन दिनों अगर किसी शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा बांध रखा है, तो वह है क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2. विरानी परिवार की कहानी एक बार फिर ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां रिश्तों की बुनियाद हिलती नजर आ रही है. शादी का जश्न अचानक साजिश और आरोपों के भंवर में फंस गया है, और अब तुलसी खुद अपने ही घर में सवालों के घेरे में खड़ी है. नॉयना की चालें, देव का गुस्सा और बापजी का सख्त फैसला, इन सबने मिलकर कहानी में ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जो आने वाले एपिसोड्स में बड़ा धमाका करने वाला है.

सूरत पहुंचते ही बदला माहौल

हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि तुलसी और मिहिर पूरे परिवार के साथ सूरत पहुंचते हैं, जहां देव की शादी की तैयारियां चल रही होती हैं. लेकिन माहौल अचानक बदल जाता है, जब बापजी को परिवार के टूटते रिश्तों की भनक लग जाती है. इस खुलासे के बाद बापजी साफ शब्दों में कह देते हैं कि वह अपनी पोती की शादी ऐसे घर में नहीं करेंगे, जहां रिश्ते खुद ही डगमगा रहे हों.

बापजी के फैसले से भड़का देव

बापजी के इस सख्त फैसले से देव का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह कहता है कि उसने अपनी शादी में दोस्तों को बुलाया है और अगर शादी नहीं हुई तो उसकी बेइज्जती होगी. इसी बीच नॉयना मौके का फायदा उठाते हुए देव को भड़काती है और उसके मन में तुलसी के खिलाफ जहर भर देती है.

नॉयना की चाल, तुलसी पर आरोप

नॉयना देव को यह यकीन दिलाती है कि तुलसी ने ही बापजी के सामने सच बोला, जिसकी वजह से शादी टूटने की नौबत आई. इधर तुलसी परेशान है और सोच रही है कि उनके झूठ के कारण देव और सलोनी का रिश्ता नहीं टूटना चाहिए.

देव की बड़ी हरकत से मचा हंगामा

नॉयना की बातों में आकर देव एक बड़ा कदम उठा लेता है. वह अखबार में छपवा देता है कि उसने सलोनी से शादी तोड़ दी है. यह खबर पढ़कर बापजी और उनका परिवार भड़क उठता है, जबकि तुलसी और मिहिर इस हरकत से पूरी तरह अनजान रहते हैं.

तुलसी का सामना और जोरदार थप्पड़

जब पार्थ तुलसी को सच्चाई बताता है, तो वह सीधे देव के पास पहुंचकर सवाल करती है. देव अपनी गलती कबूल करता है, जिसके बाद गुस्से में तुलसी उसे थप्पड़ जड़ देती है. यह घटना परिवार में और बड़ा बवाल खड़ा कर देती है.

आगे क्या होगा?

अब नॉयना इस मौके का पूरा फायदा उठाने की तैयारी में है और देव को तुलसी के खिलाफ और भड़काएगी. आने वाले एपिसोड्स में देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी इस साजिश को बेनकाब कर पाएगी या फिर विरानी परिवार में दरार और गहरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ी टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >