YRKKH: मायरा और मुक्ति की जिंदगी में नए कैरेक्टर की एंट्री, खुलेंगे कई पुराने राज

YRKKH: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की लगातार घटती व्यूअरशिप के बीच मेकर्स कहानी में नए एंगल्स लाने की तैयारी में हैं. मायरा और मुक्ति के जीवन में नए किरदार की एंट्री होगी, जिससे कई पुराने रहस्य सामने आएंगे. जानिए क्या हैं लेटेस्ट अपडेट?

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है कभी दर्शकों की पसंद में सबसे ऊपर आता था, लेकिन अब इसके दर्शकों की संख्या लगातार घटती जा रही है. एक समय यह हमेशा टॉप थ्री में रहता था, पर अब टॉप 10 में जगह बनाना भी मुश्किल हो गया है. कहानी को रोचक बनाने के लिए निर्माताओं ने कई नए मोड़ और लीप भी दिखाए, लेकिन इससे खास असर नहीं पड़ा. इन दिनों कहानी में अभिरा और अरमान के साथ-साथ मायरा और मुक्ति की जिंदगी पर भी फोकस किया जा रहा है. अभिरा और अरमान भले दूर हों, लेकिन मायरा और मुक्ति एक ही स्कूल में पहुंच गई हैं, जहां से कहानी में नए एंगल आने वाला है.

नए कैरेक्टर की होगी एंट्री 

धारावाहिक को फिर से दिलचस्प बनाने के लिए अब मेकर्स ने नया दांव खेलने की तैयारी कर ली है. खबरों के अनुसार, अभिनेत्री अनुजा जैन की कहानी में एंट्री होने वाली है. वह उस हॉस्टल की प्रिंसिपल के किरदार में नजर आएंगी, जहां मायरा और मुक्ति साथ रहने वाली हैं. दोनों लड़कियां वहां दोस्ती की तलाश करेंगी, लेकिन शुरुआत में उनके बीच टकराव और झगड़े भी देखने को मिलेंगे. उनकी नोकझोंक से प्रिंसिपल भी परेशान होती दिखाई देंगी और यहीं से कहानी में नई हलचल शुरू होगी.

मुक्ति से जुड़ा बड़ा राज खुलेगा

आने वाले दिनों में एक और बड़ा खुलासा देखने को मिल सकता है. मुक्ति को अभी तक यह नहीं पता कि वह अभिरा की असली बेटी नहीं है. बताया जा रहा है कि हॉस्टल की प्रिंसिपल का मुक्ति से कोई पुराना रिश्ता सामने आएगा, जिससे कहानी में कई नए मोड़ जुड़ेंगे.

यह भी पढे़ं: YRKKH: अभिरा पर मंडराया खतरा, आखिरी पल में हीरो बनकर पहुंचा अरमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >