Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन के पिता इस एपिसोड में आए थे नजर, बाघा से हो गई थी बड़ी गलत

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में दिशा वकानी के पिता भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने ऐसा किरदार निभाया था, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन लिस्ट में बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी नाम शामिल हैं. जेठालाल, बबीता जी से लेकर शो का हर किरदार फैंस के दिल में बसता है. ये अबतक सबसे लंबे समय तक चलने वाले भारतीय शोज में एक है. शो के एपिसोड को दर्शक बड़े चाव से देखते हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर भी इसके वीडियोज पर लाखों व्यूज आते हैं. दर्शक शो से जुड़ी कहानियां और किस्से जानना चाहते हैं. ऐसे में आज आपको दिशा वकानी से जुड़ी एक बात बताते हैं.

दिशा वकानी के पिता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आए थे नजर

दरअसल, बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में दिशा वकानी के पिता नजर आए थे. जी हां, आपने सही पढ़ा. एक्ट्रेस के पिता भीम वकानी तारक मेहता के एक एपिसोड में नजर आए थे. हालांकि उन्होंने कोई और किरदार निभाया था. दिशा के पिता ने जेठालाल के पिता चंपकलाल गड़ा के दोस्त का किरदार निभाया था. ये एपिसोड नंबर 1320 था और इसमें उनके पिता के किरदार का नाम दोस्त मावजी छेड़ा था.

जानें क्या दिखाया गया था एपिसोड में

इस एपिसोड में दिखाया गया था कि बाघा को मावजी छेड़ा के बेटे को प्रेशर कुकर गिफ्ट में देना था, लेकिन उसने उसे 50,000 रुपये नकद दे दिया था. दूसरी तरफ आत्माराम भिड़े को नकद के बजाय प्रेशर कुकर मिलता है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि दिशा वकानी के पिता एक प्रोफेशनल एक्टर है और एक पॉपुलर गुजराती थिएटर पर्सनालिटी हैं. वहीं, दिशा साल 2017 के बाद से शो में नजर नहीं आ रही है. उन्होंने मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद शो में वापसी नहीं की. अब उनके दो बच्चे हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी है.

यहां पढ़ें- सारा तेंदुलकर को भूले शुभमन गिल ? इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं सचिन की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >