Pandya Store के ऑफएयर होने पर धवल ने तोड़ी चुप्पी, रोहित चंदेल बोले- शो के अचानक बंद…

रोहित चंदेल, प्रियांशी यादव का सीरियल पंड्या स्टोर ऑफ एयर हो रहा है. शो के बंद होने को लेकर रोहित चंदेल ने अब बात की. बता दें कि कुछ समय पहले ही सीरियल में सात साल का लीप आया था और इसमें नये किरदारों की एंट्री हुई थी.

Pandya Store: रोहित चंदेल, प्रियांशी यादव का शो पंड्या स्टोर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. हालांकि शो जल्द ही बंद होने वाला है और ये जानकर फैंस को झटका लगेगा. सीरियल इस महीने बंद हो जाएगा. हाल ही में शो में सात साल का लीप आया था, जिसके बाद कहानी में मेकर्स ने नया ट्विस्ट लाया था. दर्शक एक नयी कहानी और नये कास्ट को देखने के लिए उत्सुक थे और इस बीच चैनल ने इसे बंद करने का फैसला कर दिया. अब सीरियल में मुख्य रोल निभा रहे धवल ने शो के अचानक बंद होने पर चुप्पी तोड़ी है.


पंड्या स्टोर होने वाला है ऑफ एयर
पंड्या स्टोर के अचानक ऑफ एयर होने की खबर से फैंस काफी उदास है और हैरान है. शो में धवल का रोल निभा रहे रोहित चंदेल का मानना है कि शो के अचानक बंद करने का फैसला चैनल ने लिया है और ये सही नहीं है. फिल्मीबीट संग क इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि, अगर चैनल ने टीम को इस बारे में पहले से बता दिया होता, तो लीप नहीं आता. लीप की वजह से कई नये कैरेक्टर्स की एंट्री हुई और पुराने कलाकारों को बाहर कर दिया गया. इसकी वजह से प्रोडक्शन पर भारी लागत आई. एक्टर ने कहा कि लीप के बाद उन्हें ये देखने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला कि लीप टीआरपी पर क्या असर डाल सकती है.

Pandya Store में आएगा लीप, सिर्फ एक किरदार को छोड़ सारे एक्टर्स होंगे बाहर! ‘शिवा’ बोले- मुझे पता था कि एक…

Pandya Store: क्या ऑफएयर हो रहा है पंड्या स्टोर, रोहित चंदेल ने खोला सस्पेंस, कही ये बात


रोहित चंदेल आएंगे अगले शो में
रोहित चंदेल ने कहा कि जब टीम को पता चला कि उनका शो इस महीने बंद हो जाएगा, तो यह निश्चित रूप से चैनल का एक सही डिसीजन निर्णय था. एक्टर ने अपकमिंग शोज के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि वो एक या दो महीने में एक नया शो लेकर आ सकते हैं और ये पंड्या स्टोर से अलग हो सकता है. बता दें की सात साल के लीप के बाद सीरियल में अनुपमा फेम समर यानी सागर पारेख की एंट्री हुई थी. वो नताशा के पार्टनर के रोल में दिख रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस फलक नाज की भी शो में एंट्री हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >