KSBKBT 2: पार्थ-वैष्णवी की खुशियों के बीच उठी संपत्ति की चर्चा, तुलसी ने दिया साफ जवाब

Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi 2: पार्थ और वैष्णवी की सगाई की तैयारी शुरू हो जाती है. वहीं परिवार में पैसों और घर को लेकर चर्चा छिड़ जाती है. आखिर में तुलसी सभी के सामने एक बड़ा फैसला सुनाती है.

Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के एपिसोड की शुरुआत दामिनी और गौतम की बातचीत से होती है. गौतम कहता है कि अब उसे परिवार में अपनी जगह मजबूत करनी है. इसके बाद नाश्ते के दौरान नंदिनी और पार्थ सभी को बताते हैं कि पार्थ और वैष्णवी की सगाई होने वाली है. तुलसी इस खबर से खुश हो जाती है और दोनों को बधाई देती है, हालांकि दामिनी और गौतम इस बात पर सवाल उठाते हैं कि इतना बड़ा फैसला पूरे परिवार से पहले क्यों नहीं बताया गया. तुलसी उनकी बात सुनती है और कहती है कि अगर दोनों बच्चे तैयार हैं तो सगाई वीरानी हाउस में ही होना चाहिए.

तुलसी शगुन लेकर पहुंचीं वैष्णवी के घर

नंदिनी, तुलसी को अपने साथ शगुन लेकर वैष्णवी के घर चलने के लिए कहती है. दोनों साथ में वहां पहुंचते हैं. तुलसी वैष्णवी के सामने पार्थ की सिर्फ तारीफ नहीं करती, बल्कि उसकी कमियों के बारे में भी खुलकर बात करती है. वह वैष्णवी को समझाती है कि शादी जिंदगी का बड़ा फैसला है और उसे सोच-समझकर जवाब देना चाहिए. कुछ देर की खामोशी के बाद वैष्णवी कहती है कि उसे पार्थ पसंद है और वह इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती है. यह सुनकर नंदिनी और तुलसी दोनों खुश हो जाती हैं. इसके बाद वीरानी हाउस में सगाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं.

संपत्ति को लेकर बढ़ा विवाद

घर में जश्न का माहौल होता है, लेकिन तभी करण एक जरूरी मुद्दा उठाता है. वह परिवार से पूछता है कि आर्थिक मदद लेने से आखिर तुलसी ने इनकार क्यों किया था. इसी बात पर नई बहस शुरू हो जाती है. करण और गोमजी के बीच तीखी नोकझोंक हो जाती है. करण कहता है कि उसने कभी भी परिवार की संपत्ति में हिस्सा नहीं मांगा. जब बहस बढ़ने लगती है तो तुलसी बीच में आती है और सबको शांत कराती है. अंत में तुलसी साफ शब्दों में कहती है कि जब तक वह जिंदा है, तब तक वीरानी हाउस का बंटवारा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: Tum Dena Saath Mera: ललित की वापसी से मचा हंगामा, अपराजिता की जिंदगी में नया तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >