Jubilee Talkies Off Air: ऑफ-एयर हो रहा सीरियल ‘जुबली टॉकीज, जानें किस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

खुशी दुबे, अभिषेक बजाज स्टारर सीरियल ‘जुबली टॉकीज’ जल्द ही बंद होने वाला है. शो के निर्माता सौरभ तिवारी ने ये कंफर्म कर दिया है. सिर्फ तीन महीने में ही शो बंद हो जाएगा.

Jubilee Talkies: टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे, अभिषेक बजाज स्टारर सीरियल ‘जुबली टॉकीज’ अब सोनी टीवी पर नहीं आ रहा है. इसकी वजह से फैंस परेशान हो गए और उनके मन में आ रहा कि कहीं ये शो ऑफ-एयर तो नहीं हो गया. तो फैंस के लिए बुरी खबर है. सीरियल ऑफ-एयर हो रहा है. सिर्फ कुछ दिनों के लिए शो कहीं और टेलीकास्ट होगा और आप इसे आसानी से देख सकते हैं. अब ये शो कहां आएगा, इसके बारे में आपको बताते हैं.

क्या सीरियल ‘जुबली टॉकीज’ ऑफ-एयर हो गया

जी हां, सीरियल ऑफ-एयर हो रहा है. हालांकि कुछ दिन के लिए शो को सोनी लिव पर शिफ्ट कर दिया गया है. तीन महीने बाद ही शो 27 सितंबर के बाद शो खत्म हो जाएगा. सीरियल में खुशी दुबे- शिवांगी सावंत और अभिषेक बजाज- अयान ग्रोवर के किरदार में दिखते हैं.

‘जुबली टॉकीज’ कहां होगा प्रीमियर

दरअसल, सोनी टीवी ने इसे चैनल पर दिखाना बंद कर दिया है, लेकिन आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो, सूत्र के हवाले से बताया गया, कि सोनी टीवी ने उन शोज को सोनी लिव पर शिफ्ट कर दिया है, जो अच्छी रेटिंग नहीं ला पा रही. इसकी वजह से चैनल को लॉस हो रहा है.

‘जुबली टॉकीज’ का आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा

सीरियल का आखिरी एपिसोड फैंस 27 सितंबर को सोनीलिव पर देख सकते हैं.

‘जुबली टॉकीज’ की क्या है कहानी

सीरियल की कहानी महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर की एक लड़की है, जिसका नाम शिवांगी है. शिवांगी अपने पिता के सिंगल स्क्रीन थिएटर – संगम सिनेमा को फिर से रिवाइव करना चाहती है. हालांकि ऐसा करने के दौरान उसे कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

शो के बंद होने पर निर्माता सौरभ तिवारी ने क्या कहा

सौरभ तिवारी ने शो के ऑफ एयर होने पर ईटाइम्स से बातचीत में कहा, ये हमारे लिए शॉक की तरह आया. मुझे लगता है कि ये फैसला चैनल ने लिया है क्योंकि कुछ शोज अच्छा नहीं कर रहे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हमारे जैसे लाइन उत्पादकों को लॉस सहना पड़ता है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >