Jhanak Leap: झनक में 5 साल के लीप पर कृशाल आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस तरह से स्टोरी आगे बढ़ रही…

Jhanak Leap: स्टार प्लस का पॉपुलर शो झनक में 5 साल का लीप आएगा, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. कहा जा रहा है कि लीप के बाद झनक और अनिरुद्ध एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे. लीप को लेकर कृशाल आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Jhanak Leap: स्टार प्लस का शो झनक में कृशाल आहूजा और हिबा नवाब लीड रोल निभा रहे हैं. शो लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में रहता है, लेकिन हाल ही में सीरियल टॉप 5 की रैंकिग से बाहर हो गया. शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स इसमें बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि शो में 5 साल का लीप आएगा. लीप के बाद अर्शी, झनक और अनिरुद्ध की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा. अब इसपर कृशाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

झनक में 5 साल के लीप को लेकर कृशाल आहूजा ने रिएक्ट किया

कृशाल आहूजा ने सीरियल झनक में लीप को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया. इंडिया फोरम से बातचीत में एक्टर ने कहा, इस बारे में हमें कुछ बताया नहीं गया है. प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. जिस तरह से अभी स्टोरी आगे बढ़ रही है, मुझे नहीं लगता कि इसमें जल्द ही कोई लीप आएगा.

लीप के बाद ऐसी हो सकती है झनक की कहानी

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही है कि कृशाल आहूजा और हिबा नवाब के शो झनक 5 साल का लीप आएगा. झनक और अनिरुद्ध अलग हो जाएंगे. अर्शी का एक बेटा होगा और अर्शी की मौत हो जाएगी. अनिरुद्ध उस बच्चे को अकेले पालेगा और झनक की कमी उसे हमेशा अपनी जिंदगी में महसूस होगी. अनिरुद्ध के बेटे को झनक की पुरानी फोटो मिलेगी. जिसके बाद वह अपने पिता से झनक के बारे में पूछेगा. वह ही होगा जो अनिरुद्ध और झनक को मिलाने की कोशिश करेगा. उस अनिरुद्ध को उस शह ले जाएगा, जहां झनक रहती है. वह दोनों को मिलाने का प्लान करेगा. दूसरी तरफ झनक अपने काम को लेकर बिजी हो जाएगी. उसे अनिरुद्ध की याद सताती रहेगी.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >