Dhruv Rathee और जूली एलबीआर शादी के 3 साल बाद बने माता-पिता, मशहूर यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी बॉय की तस्वीरें

Dhruv Rathee और उनकी पत्नी जूली एलबीआर ने शादी के तीन साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है. जूली ने शनिवार को बेबी बॉय को जन्म दिया. मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बेबी का फेस अनवील किया है.

Dhruv Rathee: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शनिवार को पत्नी जूली एलबीआर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर दी है. ध्रुव राठी की पत्नी ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. इस गुड न्यूज के बाद यूट्यूबर का कमेंट सेक्शन फैंस की बधाई और आशीर्वाद से भर गया है.

ध्रुव राठी बने बेबी बॉय के पिता

ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है. इस पोस्ट की पहले तस्वीर में यूट्यूबर बच्चे को गोद में लिए बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में उनका बेबी बॉय की सिंगल फोटो है, जिसमें वह सोता हुआ नजर आ रहा है. फोटो के नीचे कैप्शन में ध्रुव ने लिखा है कि, “हम अपने बेबी बॉय का दुनिया में स्वागत करते हैं.” अब उनकी प्यारी सी पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है. इसमें न्यू मॉम रिचा चड्ढा भी शामिल हैं. उन्होंने न्यू पेरेंट्स को बधाई देते हुए कमेंट किया है कि, आप लोगों को बधाई और दुनिया का सारा प्यार.”

Also Read: Dhruv Rathee जल्द बनने वालें हैं पिता, सोशल मीडिया पर पत्नी के बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

Also Read: Dhruv Rathee ने लोकसभा चुनाव से पहले जारी किया नया वीडियो, एक्स पर कर रहा ट्रेंड

ध्रुव राठी और जूली की पहली मुलाकात

ध्रुव राठी की पत्नी का नाम जूली एलबीआर है. मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और उनकी पत्नी जूली की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी. जूली मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली हैं. दोनों एक दूसरे को 7 साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे. अब शादी के तीन साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है.

कौन हैं ध्रुव राठी?

ध्रुव राठी एक यूट्यूबर हैं. वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई रोहतक से पूरी की और फिर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के लिए जर्मनी चले गए थे. यहीं उनकी मुलाकात उनकी पत्नी जूली एलबीआर से हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >